Devshayani Ekadashi: 100 साल बाद बने 4 योग! इन 3 राशियों पर भगवान विष्णु रहेंगे मेहरबान

Devshayani Ekadashi 2024: ज्योतिष के अनुसार 17 जुलाई, बुधवार को देवशयनी एकादशी पर एक साथ चार योग बन रहे हैं और इस महासंयोग से 3 राशियों पर विष्णु जी की कृपा होने वाली है।

devshayani ekadashi 2024

देवशयनी एकादशी 2024

विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2024: ज्योतिष के अनुसार इस बार यानी 17 जुलाई, बुधवार को देवशयनी एकादशी का व्रत है और इस दिन महासंयोग बन रहा है। करीब 100 साल के बाद एक साथ चार योग बन रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों में से कुछ राशि के लोगों पर विष्णु जी की खास कृपा होने वाली है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन जिस व्यक्ति पर भगवान विष्णु मेहरबान होते हैं उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस बार चार योगों का संयोग बनने से 3 राशियों को लाभ ही लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि देवशयनी एकादशी पर कौन-कौन से योग बन रहे हैं और किन 3 राशियों पर विष्णु जी मेहरबान होने वाले हैं?

देवशयनी एकादशी पर बना महासंयोग!

  1. शुभ योग की शुरुआत 17 जुलाई को 7 बजकर 05 मिनट पर होगी। जबकि, 18 जुलाई को 3 बजकर 13 मिनट तक ये योग रहेगा।
  2. शुक्ल योग की शुरुआत 17 जुलाई को 5 बजकर 34 मिनट पर होगी और ये पूरे दिन रहेगा।
  3. अमृत सिद्धि योग की शुरुआत 5 बजकर 34 मिनट पर होगी। जबकि, 18 जुलाई को 3 बजकर 13 मिनट तक ये योग रहेगा।
  4. सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत 5 बजकर 34 मिनट पर होगी। जबकि, 18 जुलाई को 3 बजकर 13 मिनट तक ये योग रहेगा।

मेष राशि

Mesh Rashi

विज्ञापन

मेष राशि के लोगों को किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। धर्म कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेंगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। भगवान विष्णु की कृपा होने से व्यापारियों को व्यापार में और नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में फायदा होगा।

कर्क राशि

Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों पर सूर्य ग्रह ही मेहरबान नहीं बल्कि देवशयनी एकादशी पर बन रहे महासंयोग से विष्णु जी भी मेहरबान हैं। आपके कई कार्य पूरे हो सकते हैं। कामकाज के मामले में आपको सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का साथ मिलेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

Kumbh Rashi

कुंभ राशि के लोगों पर भगवान विष्णु की खास कृपा होगी। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। आगामी दिनों में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में तरक्की के लिए नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला दिन प्रमोशन के साथ कई तरह से लाभकारी होने वाला है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ