Dev Uthani Ekadashi 2023 Tulsi Upay: कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को शास्त्रों में देवउत्थान या देवउठनी एकादशी कहा गया है। साल 2023 में देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को पड़ने वाली है। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी का खास धार्मिक महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं। जिसके बाद से सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर तुलसी-पूजन का खास विधान बताया गया है। आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी पर तुलसी को क्या अर्पित करने से धन की कमी दूर होती है।
गांठ लगा हुआ पीला धागा
देवउठनी एकादशी के दिन पीले रंग के धागे में 108 गांठे बांधकर तुलसी में बांधना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो कोई देवउठनी एकादशी पर यह काम करता है, उसे धन की कोई कमी नहीं होती है। धन के भंडार और तिजोरियां हमेशा भरी रहती हैं।
लाल चुनरी
धार्मिक परंपरा के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। इसके अलावा यह उपाय वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए भी कारगर बताया गया है। ऐसे में आप चाहें तो मां तुलसी का आशीर्वाद पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर उन्हें लाल रंग की चुनरी अर्पित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 30 नवंबर को धन के शुक्र करेंगे गोचर, मां लक्ष्मी की कृपा से 5 राशियों को मिलेगा छप्परफाड़ धन!
कलावा (लाल)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधना शुभ है। धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही साथ हर प्रकार की मानोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
कच्चा दूध
देवउठनी एकादशी का दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इस दिन उन्हें प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें।
देवउठनी एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त
- शुभ तिथि- कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, गुरुवार 23 नवंबर 2023
- पारण शुभ मुहूर्त- कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी शुक्रवार, 24 नवंबर 2023
- पारण समय- सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 05 मिनट तक
- पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – शाम 07:06 बजे
- एकादशी तिथि आरंभ – नवम्बर 22, 2023 को रात 11:03 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त – नवम्बर 23, 2023 को रात 09:01 बजे
यह भी पढ़ें: किस श्राप के कारण भगवान विष्णु को बनना पड़ा शालिग्राम पत्थर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines