Devuthani Ekadashi 2023: कल देश भर में देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। आपको बता दें कि देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी व देव उत्थान एकादशी भी कहते हैं इस दिन को लेकर बड़ी मान्यता है। कहा जाता है कि इस दिन 4 महीने की योग निद्रा से भगवान श्री विष्णु जागते हैं जिसके साथ शुभ मंगल कार्यों की शुरुआत भी इस एकादशी के बाद से हो जाती है। बड़ी संख्या में लोग इस दिन व्रत रखते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी यह दिन बेहद खास होता है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो इस देवउठनी एकादशी को करें यह उपाय
श्री यंत्र स्थापित करें
23 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है अगर आप भी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आप देवउठनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष बताते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं जिस वजह से यह दिन मां लक्ष्मी को भी बेहद पसंद है इस दिन मां लक्ष्मी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं जो भी भक्त इस दिन अपने घरों में श्री यंत्र स्थापित करते हैं उन्हें कभी भी धनलक्ष्मी संपदा ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़े: कल का दिन 1, 4 और 9 मूलांक वालों के लिए शुभ, करियर कारोबार में बन रहे प्रबल योग
यह भी पढ़े: साल 2024 में कुल कितने हैं उपनयन-मुंडन के शुभ मुहूर्त, जानें यहां-
पौराणिक कथा के अनुसार
इसको लेकर एक पौराणिक कथा भी बेहद प्रचलित है बताया जाता है कि एक बार मां लक्ष्मी नाराज होकर बैकुंठ चली गई थी। जिसके बाद धरती में कोहराम की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद देवगुरु बृहस्पति ने लक्ष्मी जी को वापस लाने और उनको आकर्षित करने के लिए श्री यंत्र की स्थापना की थी। इसके बाद मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर वापस लौटी थी। इसको दुनिया का सबसे बड़ा यंत्र माना जाता है। कहा जाता है जो इस यंत्र को सिद्ध कर लेता है उसे कभी धन की कभी नहीं होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines