Deepak Rituals for Maa Lakshmi: सनातन धर्म शास्त्रों में पूजा-पाठ के लिए खास नियम बताए गए हैं। आमतौर पर लोग दैनिक पूजा-पाठ में बखूबी उसका पालन भी करते हैं। पूजा-पाठ में दीपक से जुड़े नियम भी शास्त्रों में बताए गए हैं। इसी तरह मां लक्ष्मी की पूजा में दीपक से जुड़े खास नियम का पालन करना भी जरूरी होता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा में दीपक से जुड़े नियमों को नजरअंदाज करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती। वहीं जो लोग दीपक से जुड़े नियमों का पालन करते हैं, मां लक्ष्मी उन पर हमेशा मेहरबान रहती है। उनके घर में धन-दौलत का अभाव नहीं रहता है। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना होता है।
अक्षत (चावल)
अक्षत का इस्तेमाल पूजा-पाठ में बखूबी किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे शुभता की चीजों में गिना जाता है। ऐसे में अगर आप रोजना मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाते हैं तो उसके नीचे अक्षत जरूर रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उड़द की दाल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई जातक नजर लगने से परेशान है यानी उसे बार-बार नजर लग जाती है तो ऐसे में उसे मां लक्ष्मी के समक्ष रोजना दीपक जलाना चाहिए। साथ ही इस दौरान दीपक के नीचे उड़द की दाल के कुछ दानें जरूर रखने चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है। साथ ही ऐसा करने से नजर दोष दूर हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर तक 3 राशियों पर जमकर कृपा बरसाएंगे गुरु ग्रह, चारों तरफ से आएगा अकूत पैसा!
चने की दाल
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाना शुभ है। क्योंकि इस दिशा से देवी-देवताओं का संबंध होता है। इसलिए इस दिशा में दीपक जलाने के दौरान उसके नीचे चले की दाल जरूर रखने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर देव भी प्रसन्न होते हैं।
गेहूं
जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए दीपक के नीचे गेहूं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कई प्रकार के आर्थिक संकटों से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines