Grah Gochar 2025: ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्र बदलने से राशि जातकों पर प्रभाव पड़ता है. दिसंबर महीने में ग्रहों के गोचर करने के प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है. दिसंबर 2025 में 5 बड़े ग्रह गोचर होने वाले हैं इन ग्रह गोचर से 5 राशि वालों के लिए शुभ समय आएगा. इन राशियों के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही अच्छा रहेगा. दिसंबर महीने में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र के राशि परिवर्तन से राशि जातकों पर प्रभाव पड़ेगा. इससे कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
दिसंबर महीने की लकी राशियां
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए महीना अच्छा रहेगा. आपको धन की कमी नहीं होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे. आपको नई नौकरी मिल सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होगा. अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए लव लाइफ अच्छी रहेगी. आपकी शादी पक्की हो सकती है और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी बढ़ सकती है. साथ ही किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही शुभ रहेगा. आपको प्रॉपर्टी में फायदा हो सकता है. कार्यस्थल पर आपको सराहना मिल सकती है. धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. मेहनत के साथ काम करने से आपको सफलता अवश्य मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Baba Vanga Prediction 2025: कैसे रहेंगे साल के आखिरी महीने, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी, इन राशियों का है शानदार टाइम
तुला राशि
व्यापार में किसी बड़ी डील के होने से तुला वालों को तगड़ा लाभ मिल सकता है. आपको अचानक से धनलाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. लव लाइफ आपके लिए अच्छी रहेगी.
धनु राशि
दिसंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. करियर में सफलता के योग बन रहे हैं.
दिसंबर महीने के ग्रह गोचर
5 दिसंबर 2025 – गुरु का मिथुन में गोचर
6 दिसंबर 2025 – बुध का वृश्चिक में गोचर
7 दिसंबर 2025 – मंगल का धनु में गोचर
16 दिसंबर 2025 – सूर्य का धनु में गोचर
20 दिसंबर 2025 – शुक्र का धनु में गोचर
29 दिसंबर 2025 – बुध का धनु में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
16 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
19 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines