Raja yoga in December 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक दिसंबर का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। दरअसल इस महीने कई शुभ ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ योग बनेंगे। जिसमें कई 4 राजयोग भी शामिल हैं। दिसंबर में बनने वाले ये चार बड़े राजयोग मंगल, शनि, शुक्र, गुरु और चंद्रमा से बनेंगे। दिसंबर में मंगल ग्रह से रुचक राजयोग और शनि से शश नामक राजयोग बनेंगे। जबकि शुक्र ग्रह से मालव्य राजयोग और चंद्रमा के युति योग से गजकेसरी राजयोग बनेंगे। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि दिसंबर में बनने वाले 4 राजयोग किन राशियों के लिए भाग्यवर्धक और फायदेमंद है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, दिसंबर में बनने वाले राजयोग मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और भाग्यवर्धक माना जा रहा है। दरअसल इस महीने मंगल, शुक्र, शनि, गुरु और चंद्रमा की विशेष कृपा मेष राशि से संबंधित जातकों को प्राप्त होगा। राजयोग के शुभ प्रभाव से मेष राशि के जातक नौकरी-व्यापार में खूब उन्नति करेंगे। इसके साथ ही जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त होगा। कुल मिलाकर दिसंबर महीने में मेष राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को दिसंबर में बनने वाले चार राजयोगों का विशेष शुभ फल प्राप्त होगा। राजयोगों के शुभ प्रभाव से तुला राशि के जातकों खास आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा बिजनेस में खूब आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे। इस महीने तुला राशि वालों को वैवाहिक जीवन से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दिसंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए अत्ंयत शुभ और लाभकारी है। दरअसल इस महीने बनने वाले चार बड़े राजयोग धनु राशि वालों की किस्मत को संवार कर रख देंगे। इस दौरान जो भी कार्य करेंगे, उसमें जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। आमदनी में इजाफा हो सकता है। दिन-रात आर्थिक उन्नति होगी। धन संचय कर सकते हैं। नौकरीपेशा वालों को स्थान परिवर्तन के साथ-साथ आमदनी में इजाफा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: गुरु-शुक्र का समसप्तक योग 3 राशियों के लिए वरदान! भाग्योदय के साथ-साथ होगी छप्परफाड़ कमाई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
20 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines