---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

चंद्रमा हुए अस्त, मंडराया इन 3 राशियों पर संकट; कष्ट और कलह में बीतेंगे दिन

शुक्रवार 28 मार्च, 2025 की सुबह में मन और मस्तिष्क के स्वामी ग्रह चंद्रमा अस्त हो चुके हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद अनिष्टकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं

---विज्ञापन---

शुक्रवार 28 मार्च, 2025 की सुबह में 5 बजकर 27 मिनट से मन और मस्तिष्क के स्वामी ग्रह चंद्रमा अस्त हो चुके हैं। वहीं 29 तारीख को शनि अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण भी है। अस्त होने के समय चंद्रमा कुंभ राशि में शनि के साथ विराजमान थे, वहीं उदय के समय भी समय चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इन सभी योगों के मेल को बेहद खतरनाक संयोग बताया गया है।

आपको बता दें कि चंद्रमा का उदय रविवार 30 मार्च, 2025 की शाम में 7 बजकर 49 मिनट पर होगा। यूं तो चंद्रमा के अस्त होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद अनिष्टकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या नेगेटिव असर होगा?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य

मेष राशि

चंद्रमा के अस्त होने से मेष राशि के जातकों के मानसिक स्थिति में अस्थिरता और तनाव आ सकता है। उन्हें निजी जीवन में कलह और समझौते की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में भी उलझन और परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कारोबार में बिजनेस पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जो तनाव का कारण बन सकते हैं। कार्यस्थल पर भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि से जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस समय मानसिक दबाव और अनावश्यक चिंता का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा का अस्त होना आपके दिनचर्या में असंतुलन और समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। पारिवारिक जीवन में भी मतभेद और कलह बढ़ सकते हैं। रिश्तों में समझदारी से काम लें और किसी भी तर्क-वितर्क से बचें। कामकाजी जीवन में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलना मुश्किल हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर भी चंद्रमा के अस्त होने से मानसिक और शारीरिक थकावट का प्रभाव पड़ सकता है। कामकाजी जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने से महत्वपूर्ण फैसले को लेकर असमंजस की स्थिति हो सकती है। इस समय में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना महत्वपूर्ण है। कामों में विलंब होने से तनाव बढ़ेगा। इसलिए अपने कार्यों में सावधानी बरतें। परिवारिक जीवन में तनाव और मनमुटाव हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गरुड़ पुराण: ये 5 आदतें करोड़पति को भी बना देती है कंगाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 28, 2025 10:02 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola