Darsh Amavasya 2023 Upay: दृक पंचांग के अनुसार, 12 दिसंबर 2023 मंगलवार को दर्श अमावस्या है। मार्गशीर्ष मास की इस अमावस्या का शास्त्रों में खास महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दर्श अमावस्या पितृ दोष समेत कई प्रकार के दोषों की मुक्ति के लिए खास होता है। कहा जाता है कि दर्श अमावस्या पर कुछ खास उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही पितरों की कृपा दृष्टि से शारीरिक और आर्थिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। आइए जानते हैं दर्श अमावस्या के खास उपाय।
पितरों के निमित्त तर्पण
दर्श अमावस्या के दिन पूर्वजों तथा पितरों के निमित्त तर्पण तथा श्राद्ध आदि करें। किसी योग्य विद्वान के मार्गदर्शन में पिंडदान भी करना चाहिए। इससे पितृ दोष दूर होता है, पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में भी समृद्धि आती है।
जरुरतमंदों के बीच दान
दर्श अमावस्या पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम पर भिखारियों व गरीबों को वस्त्र और अन्न का दान करना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और घर में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं।
गाय को भोजन
दर्श अमावस्या के दिन गायों को भी पितरों के नाम पर कुछ न कुछ खिलाना चाहिए। आप चाहें तो हरा चारा, रोटी के साथ गुड़ अथवा जैसी भी आपकी श्रद्धा व सामर्थ्य हो, उसके अनुसार उन्हें भोजन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से नाराज पितर भी खुश होकर अपनी कृपा दृष्टि रखते हैं।
यह भी पढ़ें: 2 लौंग का ये खास उपाय संवार देगा आपकी किस्मत! दूर होंगी मुश्किलें
पक्षियों को दाना डालें
दर्श अमावस्या के दिन पक्षियों विशेषकर कौओं को दाना खिलाना चाहिए। इससे राहु की भी शांति होती है और पितृ दोष भी दूर होता है। यदि प्रत्येक अमावस्या को ऐसा किया जाए तो निश्चित रूप से सभी ग्रह आपके अनुकूल हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
20 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines