Budh ki Chaal: वैदिक ज्योतिष के नवग्रहों में सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु को छोड़कर सभी ग्रह यानी बृहस्पति, शुक्र, बुध, मंगल और शनि ग्रह न केवल राशियों और नक्षत्रों में गोचर करते हैं, बल्कि सूर्य की परिक्रमा भी करते हैं। जिस वलयाकार पथ पर ये ग्रह परिभ्रमण करते हैं, उस पथ को ‘क्रांतिवृत्त’ करते हैं। इसी क्रांतिवृत्त पर पर ग्रहों के राजकुमार बुध 4 जुलाई से अपननई दिशा बदल रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 4 जुलाई, 2025 बुध ग्रह सुबह में 9 बजकर 3 मिनट पर उत्तर से दक्षिण की ओर मुड़ेंगे। बुध की इस गति को दक्षिणमार्गी होना कहते हैं।
दक्षिणमार्गी बुध का राशियों पर असर
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, विवेक, तर्क शक्ति, गणित, व्यापार, संचार आदि के स्वामी और कारक ग्रह हैं। जब बुध ग्रह दक्षिणामुखी होते हैं, तो इस अवधि में व्यक्ति को अपने पुराने कार्यों की समीक्षा करने और उनमें सुधार लाने का अवसर मिलता है। व्यापार, संचार और विचार-विमर्श से जुड़े मामलों में भी प्रगति के संकेत मिलते हैं, जिससे नए अवसरों का द्वार खुल सकता है। बुध के दक्षिणमार्गी होने का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इससे 5 राशियों के जातकों का खूब भला होगा और उनके करियर, नौकरी और कारोबार में तरक्की से धन की आमद तेज होगी। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: शनि दोष और राहु-केतु से मुक्ति के लिए ऐसे जलाएं दीपक, इन 12 उपायों से पूरी होगी हर मनोकामना
वृषभ राशि
बुध के दक्षिणमार्गी होने से वृषभ राशि वालों के लिए करियर में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या स्थानांतरण का लाभ मिल सकता है। जो लोग व्यवसाय में हैं, उन्हें नए ग्राहक मिलने की संभावना है और रुके हुए सौदे पूरे हो सकते हैं। वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे सामाजिक और व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ाने वाला होगा। यदि आप किसी बड़े निर्णय को लेकर असमंजस में थे, तो अब स्थिति साफ होगी। कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता के संकेत हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि पर बुध का विशेष प्रभाव होता है, और दक्षिणमार्गी बुध इनके लिए तरक्की का संकेत लेकर आ रहा है। करियर में लंबे समय से जो रुकावटें आ रही थीं, वे अब दूर होंगी। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नई योजनाओं पर काम करने का उत्तम समय है। साथ ही पारिवारिक संवाद में सुधार होगा, जिससे घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को यह समय आर्थिक दृष्टि से सशक्त बना सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। अगर आपने हाल में कोई व्यवसायिक समझौता किया है, तो अब उसका अच्छा फल मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपने प्रेजेंटेशन और बातचीत के जरिए अपने सीनियर अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में भी संवाद से समस्याओं का हल निकलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लिए दक्षिणमार्गी बुध नयी जिम्मेदारियों और अवसरों का संकेत लेकर आ रहा है। करियर में नई भूमिका या प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आगे का रास्ता साफ होगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, और तकनीकी या संचार से जुड़े व्यवसायों को विशेष फायदा मिलेगा। मानसिक संतुलन बना रहेगा, जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें: ‘बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ है’, यह अंधविश्वास या सच? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
14 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines