---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों का लकी डे आज, पढ़ें 20 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 20 जून का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसका पता राशिफल से लगाया जा सकता है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल आपकी लाइफ के हर पहलू को प्रभावित करती है। आइए, ज्योतिषाचार्य पं. सत्यं विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 20 जून का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज 20 जून दिन शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। रेवती नक्षत्र रात 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव देखने को मिलेगा। योग शोभन रात 11 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, फिर अतिगण्ड योग रहेगा। करण गर सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। फिर रात 8 बजकर 36 मिनट तक वणिज करण रहेगा। अंत में विष्टि करण से दिन की समाप्ति होगी।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मेष राशि में शुक्र विराजमान रहेंगे। मिथुन राशि में सूर्य, बुध और गुरु बैठे मिलेंगे। मायावी केतु के साथ मंगल सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं, मायावी और छाया ग्रह राहु कुंभ में रहेगा। मीन राशि में चंद्रमा रात 9 बजकर 45 मिनट तक रहेंगे, इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। शनि भी मीन राशि में बैठे रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसका आकलन ज्योतिषाचार्य ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से ही करते हैं। आइए, ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन शुक्रवार आपके लिए कैसा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में नया उत्साह रहेगा, लेकिन परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि

मित्रों के साथ समय सुखद रहेगा। कार्य में लाभ के योग हैं। शरीर में फुर्ती रहेगी। इसके साथ ही धन लाभ की भी संभावना है। कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेस्ट है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

परीक्षा या प्रतियोगिता में नई जानकारी से सफलता मिलेगी। यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, नहीं तो चिंता बढ़ सकती है।

कर्क राशि

दबाव में कोई कार्य न करें। मानसिक तनाव और शारीरिक आलस्य परेशान कर सकता है। मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

बड़ों का सम्मान करने से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा।

कन्या राशि

शारीरिक चुस्ती और शिक्षा में प्रगति के योग हैं। धन का व्यय व्यर्थ के कार्यों में हो सकता है। घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

मित्रों के साथ समय आनंदमय रहेगा। कार्य में लाभ होगा। शरीर में फुर्ती रहेगी, लेकिन धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

परिवार में खुशी और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से बचें। मतभेद परेशानी का कारण बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मतभेद और नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। कार्य में बाधाएं आ सकती हैं।

मकर राशि

खर्च पर नियंत्रण रखें। शारीरिक आलस्य और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

परिवार और मित्रों के साथ समय सुखद रहेगा। कार्य में धन लाभ के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। चारों ओर से लाभ की पूरी संभावना हैं।

मीन राशि

परिश्रम के अनुरूप कार्य में सफलता मिलेगी। सज्जन व्यक्तियों का सम्मान करें। आपके लिए दिन शानदार रहेगा। आपका हर काम बनेगा और धनलाभ भी खूब होगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 20 जून को इन 3 राशियों को हो सकता है भारी नुकसान, बरतें सतर्कता

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2025 01:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola