बुध के अस्त होने से बिगड़ सकता है 3 राशियों का नसीब, 25 दिनों तक उठानी पड़ सकती हैं परेशानियां, जानें उपाय

15 मई, 2025 से बुध ग्रह मेष राशि में अस्त हो जाएंगे और वे 8 जून तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष आकलन के अनुसार, 25 दिनों तक 3 राशियों के जातकों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा?

budh-ast-ka-negative-asar

बुध ग्रह को वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। वे बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक, बुध 7 मई, 2025 को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष मंगल ग्रह की राशि है। इसी राशि में 15 मई की सुबह 4:44 AM बजे बुध ग्रह अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष सिद्धांत के मुताबिक, अस्त अवस्था में बुध की ऊर्जा कमजोर हो जाती है। बुध की यह स्थिति लगभग 25 दिन तक रहेगी और 8 जून को वे फिर से उदय होंगे।

विज्ञापन

बुध अस्त का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब बुध मंगल की राशि में अस्त होते हैं, तो इसका असर और भी तेज हो जाता है। मंगल उग्र ग्रह हैं और बुध शांत प्रकृति के हैं। इस कारण अस्त बुध का असर और भी कमजोर पड़ता है। इस समय निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। संवाद में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

अस्त बुध का राशियों पर असर

कुछ राशियों के लिए बुध के अस्त और उदय होने का यह 25 दिन का समय काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान विशेष रूप से 3 राशियों को सावधान रहना होगा। इस समय कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। नौकरी, व्यापार और रिश्तों में धैर्य रखें। बुध के उदय होने के बाद हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे।

विज्ञापन

मेष राशि

बुध के अस्त होने इस राशि पर इसका अस्त होना सीधा प्रभाव डालेगा, क्योंकि बुध इसी राशि में अस्त हो रहे हैं। इस दौरान मानसिक भ्रम, निर्णय लेने में कठिनाई और कार्यस्थल पर संचार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। नौकरी और व्यवसाय में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। कलीग या सीनियर के साथ गलतफहमी हो सकता है। इससे वर्क प्लेस का माहौल प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं काम की गति और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं।

उपाय: बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें। “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें। हरे मूंग का दान करें

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध के अस्त होने से इस राशि के जातकों को मानसिक अस्थिरता, अनावश्यक तनाव और सामाजिक जीवन में उलझन का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमियों के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। आर्थिक निर्णयों में चूक हो सकती हैं, जिससे भविष्य में समस्याएं पैदा होंगी, जैसे बजट बिगड़ना या नुकसान होना। यात्राओं के दौरान बाधा आने से मुश्किल स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे योजना में बदलाव या असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: आप गणेश जी की आराधना करें। पन्ना रत्न धारण करने से लाभ हो सकता है, लेकिन यह जन्मकुंडली के अनुसार ही पहनें। छोटी कन्याओं को हरे वस्त्र और मिठाई भेंट करें।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि बुध अस्त होने से आपके संचार और योजना बनाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। अध्ययनरत छात्रों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं और एकाग्रता की कमी के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, इससे रिजल्ट पर असर पड़ सकता है। परिवार में गलत संवाद के चलते आपसी समझ में कमी आती है, जिससे टकराव की स्थिति बन सकती है। वहीं, आर्थिक मामलों में उलझन होने पर और भी तनाव बढ़ सकता है।

उपाय: आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करें। बुधवार को किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को स्टेशनरी दान करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ