Zodiac Signs: जून 2024 में ग्रहों के राजकुमार बुध 24 दिनों के लिए अस्त रहने वाले हैं। वे वृषभ राशि ने अस्त होकर 25 जून को मिथुन राशि में उदित होंगे। बुध के अस्त रहने से आय, नौकरी, व्यापार, करियर और रिलेशनशिप व्यापक प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अस्त बुध के उपायों से 3 राशियों की तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?
सिंह राशि:
अस्त बुध के उपायों से सिंह राशि के जातकों सभी आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं। धन की आमद तेज हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक धन का लाभ होने के योग हैं। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होने से वे व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों को पुरस्कार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को अस्त बुध के उपायों से प्रत्याशित लाभ हो सकते हैं। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, जिससे धन का प्रवाह बढ़ेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होने से जीवनस्तर ऊंचा होगा। स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट को नेशनल अवार्ड मिलने के योग हैं। धन लाभ भी होगा।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को अस्त बुध के उपायों से व्यवसाय में नई ऊंचाइयों हासिल हो सकती हैं। पुराने और नए दोनों तरह के निवेश से जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बहुत सुदृढ़ हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातक सत्ता में ऊंचा पद पा सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
बुध ग्रह के नकारात्मक असर को खत्म करने के उपाय
बुधवार का व्रत रखें: बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन भगवान गणपति और बुध देव की वैदिक रीति से पूजा करने से बुध ग्रह के नकारात्मक असर को खत्म समाप्त हो जाएंगे।
मंत्र का जाप करें: ‘ॐ बुधाय नमः’ (Om Budhay Namaha) और ‘ॐ गौरांगाय नमः’ (Om Gaurangaya Namah) मंत्र बुध को प्रसन्न करने के प्रसिद्ध और शक्तिशाली मंत्र हैं। इन मंत्रों का जाप हरे रंग के आसन पर श्वेत तुलसी माला से करने धन और शोहरत दोनों प्राप्त होते हैं।
रत्न धारण करें: बुध ग्रह के प्रतिकूल प्रभाव को अनुकूल बनाने के लिए अपनी-अपनी राशि का (सिंह – माणिक, वृश्चिक – मूंगा, मकर – नीलम) रत्न धारण करें। धारण करने की विधि के लिए अनुभवी ज्योतिष या पंडित से संपर्क जरूर करें।
बुधवार के दिन खास उपाय:
बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर भगवान गणेश की विशेष पूजा करें। यदि पास में नवग्रह मंदिर पास में हो, तो इस दिन बुध ग्रह की प्रतिमा विधिवत पूजा करें। आप घर पर इनके चित्र को सामने रखकर भी पूजा कर सकते हैं। बुधवार के दिन जन्मे व्यक्ति को भोजन कराएं। उन्हें हरे रंग के कपड़े आदि का दान करें। इस दिन शराब, मांस और मसालेदार भोजन का सेवन न करें। इस दिन झूठ बोलने से बचें। मन, वचन और कर्म से किसी का अनादर या अहित न करें और किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें।
ये भी पढ़ें: देश का सबसे प्राचीन शनि मंदिर, जहां शनिदेव से गले मिलते हैं भक्त, हनुमान जी से है गहरा संबंध
ये भी पढ़ें: रावण की बेटी ने चुरा लिए थे राम सेतु के पत्थर, रोचक प्रसंग का थाईलैंड-कम्बोडिया की रामकथा में जिक्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines