Supermoon 2025: सुपरमून एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जो कि धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. जब चांद धरती के सबसे नजदीक यानी करीब होता है तो उस दिन को पूर्णिमा कहा जाता है, जिसे विज्ञान में सुपरमून और अंग्रेजी में कोल्ड मून कहते हैं. इस दिन चांद रोजाना की तुलना में 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखाई देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 दिसंबर 2025, वार गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है, जो कि इस वर्ष की आखिरी पूर्णिमा भी है.
आज साल का तीसरा और आखिरी सुपरमून भी दिखाई देगा. चंद्रमा की बात करें तो वो वृषभ राशि में उच्च स्थिति में विराजमान रहेंगे. आज घटित होने वाली इस घटना का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
आज भारत में किस समय दिखेगा सुपरमून?
आज 4 दिसंबर 2025 की शाम चंद्र के उदय होने के साथ ही सुपरमून भारत में दिखने लगेगा, जो कल सुबह 8 से 9 बजे तक दिखाई देगा. आज पूरी रात आप सुपरमून को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Margashirsha Purnima 2025: आज साल की आखिरी पूर्णिमा पर इस विधि से करें चंद्र देव की पूजा, हर इच्छा होगी पूरी
बुलंदियों पर होगा आज इन 3 राशियों का सितारा
वृषभ राशि
आज चंद्र देव वृषभ राशि में ही रहेंगे, जिसका सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि वालों को होगा. आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगी, जिस कारण पुरानी उलझनों को सुलझाने का मौका मिलेगा. बता दें कि रिश्ते या कामकाज से जुड़े अहम निर्णय लेने के लिए गुरुवार का दिन शुभ है.
- उपाय- तांबे के लोटे में दूध, गंगाजल और मिश्री मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें.
कर्क राशि
नई शुरुआत करना कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. यदि आप पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा किसी पुराने संपर्क से लाभ होने की भी संभावना है. आज दिनभर आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कर्ज लेने की नौबत नहीं आएगी.
उपाय- चंद्र देव को शाम के समय चावल की खीर का भोग लगाएं.
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों की भावनाएं स्थिर रहेंगी. आप अपने रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा. कारोबार से जुड़े बड़े व अहम फैसले आज लेना शुभ रहेगा. वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि आप पुरानी आदतों को छोड़कर अच्छी दिनचर्या को अपनाएंगे.
उपाय- चांदी के लोटे में गंगाजल भरकर चंद्र देव को अर्घ्य दें.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Drishti: 15 दिसंबर से 4 राशियों को भारी धन लाभ होने के योग, सूर्य-गुरु बनाएंगे षडाष्टक दृष्टि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
12 mins agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines