Supermoon 2025: आज शाम दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

Supermoon 2025: आज 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर साल का तीसरा और आखिरी सुपरमून दिखाई देगा. चंद्र देव आज दिनभर वृषभ राशि में उच्च स्थिति में रहेंगे, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए आज गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा.

Supermoon 2025

Credit- Social Media

Supermoon 2025: सुपरमून एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जो कि धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. जब चांद धरती के सबसे नजदीक यानी करीब होता है तो उस दिन को पूर्णिमा कहा जाता है, जिसे विज्ञान में सुपरमून और अंग्रेजी में कोल्ड मून कहते हैं. इस दिन चांद रोजाना की तुलना में 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखाई देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 दिसंबर 2025, वार गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है, जो कि इस वर्ष की आखिरी पूर्णिमा भी है.

आज साल का तीसरा और आखिरी सुपरमून भी दिखाई देगा. चंद्रमा की बात करें तो वो वृषभ राशि में उच्च स्थिति में विराजमान रहेंगे. आज घटित होने वाली इस घटना का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

आज भारत में किस समय दिखेगा सुपरमून?

आज 4 दिसंबर 2025 की शाम चंद्र के उदय होने के साथ ही सुपरमून भारत में दिखने लगेगा, जो कल सुबह 8 से 9 बजे तक दिखाई देगा. आज पूरी रात आप सुपरमून को देख सकते हैं.

बुलंदियों पर होगा आज इन 3 राशियों का सितारा

वृषभ राशि

आज चंद्र देव वृषभ राशि में ही रहेंगे, जिसका सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि वालों को होगा. आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगी, जिस कारण पुरानी उलझनों को सुलझाने का मौका मिलेगा. बता दें कि रिश्ते या कामकाज से जुड़े अहम निर्णय लेने के लिए गुरुवार का दिन शुभ है.

  • उपाय- तांबे के लोटे में दूध, गंगाजल और मिश्री मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें.

कर्क राशि

नई शुरुआत करना कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. यदि आप पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा किसी पुराने संपर्क से लाभ होने की भी संभावना है. आज दिनभर आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कर्ज लेने की नौबत नहीं आएगी.

उपाय- चंद्र देव को शाम के समय चावल की खीर का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि वालों की भावनाएं स्थिर रहेंगी. आप अपने रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा. कारोबार से जुड़े बड़े व अहम फैसले आज लेना शुभ रहेगा. वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि आप पुरानी आदतों को छोड़कर अच्छी दिनचर्या को अपनाएंगे.

उपाय- चांदी के लोटे में गंगाजल भरकर चंद्र देव को अर्घ्य दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ