क्या आपकी आर्थिक स्थिति है बहुत खराब? नारियल के इस उपाय से तुरंत बन जाएंगे अमीर!

Coconut Remedies, Vastu Dosh Upay, Vastu Shastra, Vastu Tips For Home, Home Vastu Tips

क्या आपकी आर्थिक स्थिति है बहुत खराब? नारियल के इस उपाय से तुरंत बन जाएंगे अमीर!

विज्ञापन

Coconut Remedies: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई प्रकार के वास्तु दोषों (Vastu Dosh Upay) का जिक्र किया गया है। वास्तु के जानकार बताते हैं कि घर में वास्तु दोष लगने से जीवन में एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती हैं। वास्तु दोष का असर आर्थिक जीवन पर भी पड़ता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ने लगती है। कई बार तो लोग कंगाली की दलदल में फंस जाते हैं। इसके अलावा वास्तु दोष के कारण कई बार कार्यों में भी सफलता नहीं मिलती है। आइए जानते हैं कि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए।

वास्तु दोष दूर करने के लिए नारियल के उपाय | Coconut Remedies For Vastu Dosh

  • सनातन धर्म में नारियल को बेहद शुभ माना जाता है। यही वजह है कि किसी भी शुभ कार्य से पहले नारियल फोड़ा जाताह है। इसके साथ ही कलश पूजा में भी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी को भी नारियल बेहद प्रिय है। ऐसे में घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को जलयुक्त नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द भी आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगती है।

यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख

विज्ञापन
  • आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन एक जटा वाला नारियल लें। इसके बाद मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें जटा वाला नारियल समेत सफेद मिठाई, कमल का फूल, सफेद वस्त्र, दही इत्यादि अर्पित करें। इतना करने के बाद नारियल को शुद्ध लाल कपड़े में बांधकर ऐसे स्थान पर रख दें जहां किसी की नजर ना पड़े। ऐसा करने से जल्द ही आर्थिक संकटों से छुटकारा मिल सकता है।
  • कई बार काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। ऐसे में इस समस्या के निजात पाने के लिए भी नारियल का उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए एक नारियल पर काजल का टीका लगाएं। फिर इसे अपने सिर से 11 बार वार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से बुरी नजर और बुरी बला टल जाती है।
  • आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति को मंगलवार के दिन यह उपाय करना चाहिए। सबसे पहले एक जटा वाला नारियल ले लें। अब इसमें चमेली का तेल लगा दें। वहीं नारियल पर सिंदूर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। अब इस नारियल को हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय को 7 मंगलवार करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें: Puja Mandir: पूजा घर में धोखे से भी दिख जाए ये 1 जीव, समझिए बहुत जल्द बनने वाले हैं अमीर!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ