हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

zodiac sign: बुद्धिमान और चालाक होते हैं इस राशि के लोग, गुरु बृहस्पति हर समय रहते हैं मेहरबान

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति को देव गुरु कहा जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों पर गुरु बृहस्पति मेहरबान रहते हैं उनकी किस्मत चमक जाती है। साथ ही ये लोग चिंपैंजी की तरह काफी चालाक और बुद्धिमान होते हैं। तो आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Clever-Sharp Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति ठीक होती है, उस व्यक्ति को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। बता दें कि बृहस्पति ग्रह को देव गुरु के नाम से भी जाना जाता है। कुंडली में इनकी स्थिति ठीक होने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थान, धन, धान, पुण्य, वृद्धि, बड़े भाई और संतान आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु बृहस्पति ग्रह पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों के बारे में वर्णन किया गया है। इन 12 राशियों में 3 राशियां ऐसी हैं जिन पर हमेशा देव गुरु बृहस्पति की कृपा रहती है। साथ ही इन राशियों पर हमेशा मेहरबान भी रहते हैं।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी ग्रह हैं। बता दें कि धनु राशि वाले लोगों पर गुरु बृहस्पति हमेशा अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। माना जाता है कि गुरु बृहस्पति की कृपा से धनु राशि के लोग समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं। साथ ही ये लोग काफी ईमानदार होते हैं। धनु राशि के लोग काफी चालाक और तेज दिमाग के होते हैं। ये अपनी चालाकी से किसी को भी अपने वश में कर लेते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग पर गुरु बृहस्पति हमेशा मेहरबान रहते हैं। जिसके वजह से ये लोग किसी भी कार्य को करने में तनिक भी नहीं घबराते हैं। तुला राशि के लोग अपने आप पर अधिक विश्वास करते हैं। इनके अंदर आत्मिवश्वास भरा रहता है। बता दें कि ये लोग स्वभाव से का बहुत ही सरल होता है। ये अपने स्वभाव से लोगों के दिल जीत लेते हैं।

मीन राशि

गुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि के लोगों पर गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। जिसके वजह से ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग स्वभाव से शांत रहते हैं। माना जाता है कि मीन राशि वाले लोग हमेशा ज्ञान की तलाश में रहते हैं। साथ ही दिमाग से बहुत ही तेज और शातिर होते हैं।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के 1 दिन बाद इन 3 राशियों को मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें