Samudrik Shastra: हर व्यक्ति के आंख की बनावट अलग होती है, जिनसे उनके बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की आंखों से मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में भी बताया गया है. यहां तक कि इनके जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी पता चल सकता है. आज यहां पर आप जानेंगे कि छोटी या बड़ी, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किस तरह की आंखें होना शुभ होता है. साथ ही इनसे मिलने वाले विभिन्न संकेतों के बारे में आपको पता चलेगा.
बड़ी आंखें होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखें बड़ी और आकर्षक होती हैं, वो काफी भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोगों के खुले विचार होते हैं, जो अपने हिसाब से जीवन जीना पसंद करते हैं. इसके अलावा इन लोगों का स्वभाव काफी सरल होता है, लेकिन ये भावुक भी काफी होते हैं. जल्दी से ये लोगों की बातों को भूलते नहीं हैं, बल्कि बहुत जल्दी हर्ट हो जाते हैं.
इनकी लव लाइफ की बात करें तो उसमें प्यार और विश्वास बना रहता है. साथ ही ये अपने जीवनसाथी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिससे उन्हें दुख हो या इनका रिश्ता टूटे.
छोटी आंखें होना कैसा होता है?
जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, वो गंभीर स्वभाव के होते हैं. ऐसे लोगों का दिमाग काफी तेज होता है, जिसके बल पर जीवन में ये बड़ा मुकाम हासिल करते हैं. हालांकि, हंसी-मजाक करना इन्हें ज्यादा पसंद नहीं आता है. ये स्पष्ट तरीके से अपनी बातों को रखते हैं और जल्दी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं. साथ ही इनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है.
अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों की आंखें बहुत ज्यादा छोटी होती हैं, वो परेशानियों में घिरे रहते हैं. ऐसे लोग झूठ भी बहुत ज्यादा बोलते हैं, जिसके चक्कर में कई बार फंस जाते हैं. साथ ही लोग इन पर विश्वास करने से डरते हैं. लव लाइफ की बात करें तो उसमें भी इनके स्थिरता नहीं रहती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठाने के लिए इन्हें अपनी कई गलत आदतों को छोड़ना पड़ता है, जो इनसे हो नहीं पाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.