Chhath Puja 2025 Rashifal: छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर दिन शनिवार से हो चुकी है. आज खरना पूजा का दिन है. छठ महापर्व का समय ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण है. छठ पूजा के दौरान शुभ योग बन रहे हैं. नहाय खाय के दिन भद्रावास योग बन रहा था. आज 27 अक्टूबर को दो अत्यंत शुभ अतिगण्ड योग और सुकर्मा योग बन रहे हैं. सुकर्मा योग छठ पूजा पर पूरे दिन रहेगा. इन शुभ योग में छठ पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह शुभ योग छठ पर्व पर तीन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली होंगे. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.
छठ पूजा पर बन रहे शुभ योग से इन राशियों को होगा लाभ
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी. सिंह के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं. सिंह राशि के जातकों को छठ पूजा के दिन इन शुभ योग के बनने से ऊर्जा, शक्ति, सम्मान और सफलता का आशीर्वाद मिलेगा. सिंह राशि वालों के लिए छठ महापर्व शुभ होगा. आपको व्यापार में लाभ मिलेगा साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2025: आज छठ पूजा के दूसरे दिन न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
मकर राशि
मकर राशि के लोगों पर छठी मैया की विशेष कृपा रहेगी साथ ही सूर्य देव का आशीर्वाद मिलेगा. मकर राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे. आपके लिए उन्नति के रास्ते खुलेंगे और सफलता मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कुंभ राशि
छठ महापर्व पर बन रहे शुभ योग से कुंभ राशि वालों को लाभ होगा. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा साथ ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यापार में आपको लाभ मिलेगा. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है साथ ही नई जिम्मेदारियां संभालने को मिलेंगी. छठ पर्व पर बन रहे शुभ योग से इन तीन राशियों को लाभ होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines