Chhath Puja 2023: हिंदू धर्म में छठ पर्व का विशेष महत्व होता है। छठ लोक आस्था का महापर्व होता है। इसे प्रकृति का भी पर्व कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ चार दिवसीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। ऐसे तो छठ पर्व खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है, लेकिन अब पूरे देश में होता है।
छठ पर्व नहाय खाय से शुरू होता है और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य पर इसका समापन होता है। ऐसे में छठ व्रत करने वाली छठ व्रती को कई कठिनाओं से होकर गुजरना पड़ता है। तब जाकर छठ व्रत का फल मिलता है। छठ पर्व को हिंदू धर्म का सबसे कठिन व्रत माना गया है। इस पर्व में भगवान सूर्य की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही व्रत में हर एक चीज को बारीकी से खास ध्यान रखा जाता है। ताकि किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं हो, वरना उसकी भरपाई जरूर करनी होती है।
यह भी पढ़ें- 5 गानों के बिना अधूरा है छठ महापर्व, देखें लोकप्रिय Chhath Video Song
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय से शुरू हो जाती है। इसके बाद खरना का व्रत किया जाता है। छठ पर्व में खरना का विशेष महत्व होता है। खरना के दिन छठ व्रती पूरे दिन निर्जला रहकर व्रत करती हैं। इस दिन तरह-तरह के पकवान बनाकर सूर्य देव और छठी मैया को प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसके बाद ही खरना करते हैं। लेकिन आप जानते हैं, खरना करते हुए छठ व्रती बंद कमरे में खरना क्यों करती हैं। अगर नहीं तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।
बंद कमरे में ही क्यों होता है खरना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छठ व्रती खरना के दिन बंद कमरे में खरना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि खरना के दौरान छठ का व्रत करने वाली महिलाओं को किसी भी तरह की कोई आवाज सुनाई नहीं देना चाहिए। साथ ही किसी तरह की कोई बाधा भी उत्पन्न नहीं होना चाहिए। इसी कारण से जो छठ व्रती होती हैं वह शांति और श्रद्धा से बंद कमरे में खरना करती हैं।
यह भी पढ़ें- प्रसाद में 7 चीजों के बिना अधूरा माना जाता है छठ पर्व, जानें क्या-क्या है शामिल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
12 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines