छठ पूजा का सूप-दउरा ले जाते वक्त रखें खास बातों का ध्यान, छठी मैया व सूर्य देव होंगे प्रसन्न

Chhath Puja 2023: छठ पूजा में छठ घाट पर सूप-दउरा ले जाने की मान्यता है। मान्यता है कि छठ घाट पर दउरा ले जाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना रखना पड़ता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

chhath ghaat

chhath ghaat

विज्ञापन

 Chhath Puja 2023: हिंदू धर्म का सबसे कठिन पर्व छठ महापर्व नहाय खाय से शुरु हो चुका है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है साथ ही छठी मैया के लिए सूप और दउरा भी सजाया जाता है।

सूप और दउरा सजाकर छठ घाट पर ले जाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है छठ घाट पर दउरा ले जाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि छठ घाट पर दउरा ले जाते समय किन-किन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

छठ घाट पर दउरा ले जानें के नियम

छठ घाट पर सूप या दउरा उठाते वक्त या घर से ले जाते वक्त विशेष नियम का पालन करना जरूरी है। मान्यतानुसार, जिस टोकरी में छठी मैया की पूजा के निमित्त प्रसाद रखा हो उसे स्वच्छ वस्त्र से ढककर घाट पर ले जाना चाहिए। ध्यान रहे कि दउरा उठाने वाले पैर में जूते या चप्पल न पहने हों।

विज्ञापन

इसके अलावा छठ पूजा का दउरा उठाने से पहले स्नान करके पूर्ण रूप से शुद्ध होना जरूरी है। ऐसे में छठ पूजा का डाला उठाते वक्त इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर इस दौरान मन ही मन सूर्य देव के विशेष मंत्रों का जाप करेंगे तो शुभ फल की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ