खरना पूजा में जरूर शामिल करें 7 चीजें, छठी मैया जल्द कर देंगी हर मनोकामना पूरी

Chhath 2023 Kharna Puja Prasad: खरना पूजा में कुछ फलों के विशेष तौर पर शामिल किया जाता है। आइए जानते हैं छठि मैया को प्रसन्न करने के लिए पूजा प्रसाद में किन चीजों को शामिल करना शुभ है।

kharna puja prasad

kharna puja prasad

विज्ञापन

Chhath 2023 Kharna Puja Prasad: छठ पूजा साल में 17 नवंबर से लेकर 20 नवंबर चलने वाली है। इस क्रम में पहला दिन यानी नहाय-खाय 17 नवंबर को था। जिसके बाद आज यानी 18 नवंबर को छठ पूजा का खरना है। इस दिन व्रती महिलाएं शाम से समय प्रसाद के तौर पर गुड़ का खीर बनाती हैं। जिसे पूजन के बाद स्वयं ग्रहण करती हैं और फिर उस प्रसाद को घर के अन्य सदस्य ग्रहण करते हैं। खरना पूजा में कुछ चीजों का होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि खरना पूजा में किन चीजों को शामिल करना शुभ रहेगा।

कच्चा केला

छठ व्रत की शुरुआत नहाय-खास के साथ होती है। ऐसे में व्रत शुरू होने से पहले ही भक्त कच्चा केला खरीद लेते हैं। फिर उसे छठी मैया को अर्पित करने के लिए पकाया जाता है।

विज्ञापन

डाभ नींबू

यह नींबू अन्य नींबू से बड़ा होता है। इसकी शुद्धता को देखते हुए इसका इस्तेमाल छठ पर्व में किया जाता है।

नारियल

मान्यतानुसार, नारियल छठी मैया को बेहद प्रिय है। यही वजह है कि छठ पर्व में बहुतायत इसका इस्तेमाल किया जाता है।

गन्ना

गन्ना को छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद माना जाता है। डाला पूजा के दौरान गन्ने का इस्तेमाल किया जाता है। छठ पूजा में तीन पत्ते वाले गन्ने का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

सुपाड़ी

विज्ञापन

किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। छठ पर्व में भी व्रत का संकल्प करने के लिए सुपारी का प्रयोग किया जाता है।

सुथनी

सुथनी शकरकंद की प्रजाति का होता है, जिसे मिट्टी के अंदर से निकाला जाता है। इसकी शुद्धता को ध्यान में रखकर ही छठि मैया को इसका भोग लगाया जाता है।

विज्ञापन

सिंघाड़ा

सिंघाड़ा को जल-फल के तौर पर माना जाता है। इसकी उत्पत्ति जल से होती है। छठ पर्व में छठी मैया को अर्पित करने के लिए लोग इसका इस्तेमाल होता है। पूजन के बाद इसे प्रसाद के तौर पर लोगों के बीच बांटा जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ