इस साल कब मनाया जाएगा छठ पर्व, जानें शुभ तिथि और मुहूर्त
Edited By News24 हिंदी

Chhath 2023
Edited By News24 हिंदी

Chhath 2023
Chhath 2023 Date: भारत देश को धार्मिक देशों में एक माना जाता है। यहां पर कई तरह के पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं, जिनकी अपनी अलग महत्व होती है। इन्हीं त्योहारों में से कुछ ऐसे त्योहार हैं, जिनका लोग कई दिन पहले से इंतजार करते हैं। जी हां आज इस खबर में जानेंगे महापर्व छठ के बारे में। छठ पर्व खासकर बिहार में मनाई जाने वाली पवित्र और मशहूर त्योहार है। यह पर्व बिहार राज्य के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ महापर्व प्रत्येक साल कार्तिक मास की अमावस्या के 6 दिन बाद यानी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छठ पर्व 17 नवंबर से आरंभ होगा और 20 नवंबर 2023 को समाप्त होगा। छठ पर्व 4 दिवसीय पर्व होता है। यह एक बहुत ही कठिन पर्व होता है।
4 दिनों का होता है छठ महापर्व
छठ महापर्व 4 दिनों का पर्व होता है। इस पर्व के पहला दिन नहाय खाय दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और चौथा दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। तो आइए इन चारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
नहाय खाय
हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ महापर्व की शुरुआत 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार से होगी। ऐसी मान्यता है कि नहाय खाय के दिन जो व्रतधारी होते हैं वे स्नान करते हैं और सूर्य देव को जल अर्पित करती हैं। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। उसके बाद सात्विक भोजन करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भोजन में लौकी की सब्जी खाना अनिवार्य होता है।
खरना
दूसरे दिन खरना 18 नवंबर 2023 दिन शनिवार को होगा। इस दिन जो व्रती होती है वह जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करती है। इसके बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखती है। व्रती रात के समय छठ मैया की पूजा करती है और प्रसाद के तौर पर खीर-पूड़ी का प्रसाद अर्पित करती है। इसके बाद वह प्रसाद ग्रहण करती है। इस दिन के बाद व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास करते हैं।
डूबते सूर्य को अर्घ्य
छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी 19 नवंबर 2023 दिन रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा है। इस दिन के शाम के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।
उगते सूर्य को अर्घ्य
हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ के चौथे दिन यानी आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल 20 नवंबर 2023 दिन सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
महापर्व छठ पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पर्व 19 नवंबर 2023 दिन रविवार को सूर्य देव को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 26 मिनट पर हैं। वहीं 20 नवंबर 2023 दिन सोमवार को सूर्योदय का समय सुबह के 6 बजकर 47 मिनट पर होगा।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: