Chaturgrahi Yog Meen Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज रविवार का दिन है और इस दिन सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 मई को मीन राशि में चंद्रदेव संचार करने वाले हैं। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही राहु, मंगल और ग्रहों के राजकुमार बुध विराजमान हैं। ऐसे में आज यानी 5 मई को मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भी है। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार को प्रदोष व्रत पड़ने के कारण रवि प्रदोष के नाम से जाना जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रवि प्रदोष के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग रहेगा। इन योगों और नक्षत्र के कारण प्रदोष व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। ज्योतिषियों का मानना है कि प्रदोष व्रत कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इन राशि के लोगों को कलात्मक चीजों में खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। इन राशियों को सूर्य देव का आशीर्वाद भी मिलेगा। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होती है उन्हें समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। तो आज इस खबर में उन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन यानी 5 मई का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भी बना रहेगा। रिश्तों को लेकर आप ज्यादा विचार करेंगे। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए प्रदोष व्रत बहुत ही शुभ रहने वाला है। जिन लोगों की अधूरी इच्छा है वह बहुत जल्द पूरी होने वाली है। भगवान सूर्य देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी भी कार्य में पिता का साथ मिलेगा। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवन खुशहाल बीतेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल साबित होगा। मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से तुला राशि वाले लोगों के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही किसी भी निर्णय लेने में आसानी होगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए चतुर्ग्रही योग बेहद शुभ रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है कुंडली का सबसे बड़ा राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ
यह भी पढ़ें- केतु की चाल 11 महीने में इन 3 राशियों को बना देगी मालामाल, कभी खत्म नहीं होगा पैसा
यह भी पढ़ें- 3 दिन बाद दो बड़े ग्रह हो जाएंगे अस्त, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines