Chaturgrahi Yog in Meen Rashi: ज्योतिषियों के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। बता दें कि ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। इन योगों का प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 23 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल देव अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि मंगल देव 23 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
मीन राशि में पहले से ही बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं। ऐसे में 23 अप्रैल को मीन राशि में चार ग्रहों का मिलन होगा। ज्योतिषियों का मानना है कि जब भी किसी एक राशि में चार ग्रह एक साथ मिलते हैं, तो चतुर्ग्रही योग बनता है। ऐसे में 23 अप्रैल को मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। चतुर्ग्रही योग का प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने वाला है। बता दें कि इन राशियों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही लॉटरी भी लग सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से मिथुन राशि वाले लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि मिथुन राशि में यह योग कर्म भाव में बनने जा रहा है। इस समय आपकी किस्मत बदल सकती है। साथ ही भाग्य का साथ मिलता है। कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। घर या नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं उनकी नई नौकरी लग सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही लाभकारी रहेगा। क्योंकि कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग नवम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में कर्क राशि वाले लोगों की किस्मत बदलने वाली है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से धन का लाभ मिलेगा। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। जो लोग सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं उनके समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। देव-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है।
धनु राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में शुक्र, बुध, राहु और मंगल की युति से धनु राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा, क्योंकि धनु राशि में यह योग चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इस दौरान आपको भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही इनकम के नए-नए स्रोत बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही किसी बड़े लोगों से उपहार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- 50 साल बाद दैत्य गुरु शुक्र, राहु और बुध का हुआ मिलन, 3 राशि वालों का शुरू हो गया गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 hr agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
7 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
23 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines