तुला राशि में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, मिथुन समेत 3 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ

Chaturgrahi Yog: तुला राशि में चतु्र्ग्रही योग बनने जा रहा है। यह चतुर्ग्रही योग 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

Chaturgrahi Yog

Chaturgrahi Yog

विज्ञापन

Chaturgrahi Yog October 2023: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना बेहद खास है। दरअसल अक्टूबर में कई ग्रह अपनी बदलेंगे। जिसके परिणामस्वरूप शुक्र देव तुला राशि में चतुर्ग्रही बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र मे शुक्र को धन, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना गया है। ऐसे में तुला राशि में शुक्र की युति से बनने वाला चतुर्ग्रही योग कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जानते हैं कि चतुर्ग्रही योग किन राशियों के लिए शुभ है।

तुला राशि में ये ग्रह बना रहे हैं चतुर्ग्रही योग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वक्त तुला राशि में मंगल, केतु और बुध की युति है और 18 अक्टूबर को सूर्य भी तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में यहां शुक, बुध, मंगल, केतु और सूर्य की युति से चतुर्ग्रही योग का खास संयोग बनेगा। जिसका 3 राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

 

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान मिथुन राशि वालों को 4 ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा। साथ ही इस राशि के जातक को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान बिजनेस में भी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे और करियर में उन्नति मिलेगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

तुला राशि में चतुर्ग्रही योग का बनना कन्या राशि से संबंधित जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान 4 शुभ ग्रहों के प्रभाव से आमदनी में इजाफा होगा। बिजनेस के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। कई स्रोतों से आमदनी होगी। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इस दौरान सामाजिक मान-सम्मान प्रतिष्ठा मिलेगी। वाणी के प्रभाव से लोगों को अपने वश में कर सकते हैं। कुल मिलाकर चतुर्ग्रही योग तुला राशि वालों से लिए शुभ है।

मकर राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर राशि के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना अनुकूल साबित होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर उलझनें दूर होंगी। बिजनेस में खूब मुनाफा प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इसके साथ ही इस दौरान रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ