Chaturgrahi Yog 2025: आज चार ग्रहों की युति होने से बन रहा चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशियों को मिलेगा गुडलक

Chaturgrahi Yog 2025: ग्रहों की स्थिति और चाल का सभी राशि के जातकों के जीवन पर असर पड़ता है. इसका लोगों के ऊपर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आज तुला राशि में चार ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है यह 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ होगा.

Chaturgrahi Yog 2025

Chaturgrahi Yog Luckiest Zodiac Sign: आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. आज तुला राशि में चार ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है. यह चतुर्ग्रही योग तुला राशि में बुध, मंगल, चंद्रमा और सूर्य राशि के विराजमान होने से बन रहा है. इस चतुर्ग्रही योग से पांच राशियों के जातक को बंपर लाभ मिलने के आसार हैं. इन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. यह राशियां करियर और कारोबार के मामले में भाग्यशाली रहेंगी. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

चतुर्ग्रही योग से इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज कमाई का अच्छा मौका है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नौकरी में सहयोगियों की मदद मिलेगी. आपको धन लाभ मिल सकता है.

कर्क राशि

विज्ञापन

आपको पिता से धन लाभ होगा. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. सीनियर अधिकारी से मदद मिलेगी. ऑफिस में सीनियर के सहयोग से धन लाभ मिलेगा. कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लिए दिन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा. आपको वरिष्ठ लोगों को मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा. भाग्य साथ देगा और लाभ के योग बन रहे हैं. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा और धन प्राप्ति हो सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि

आपके लिन दिन शुभ और सुखदायक रहेगा आप अपने कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आपको किसी अच्छी डील होने से आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा. छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपको निवेश से लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आप किसी उलझन में फंसे हुए है तो यह दूर होगी. उलझन के सुलझने से आपको खुशी मिलेगी. विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रिश्ता मिलेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में तरक्की करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ