Chaturgrahi Yog 2026 Rashifal: श्रवण नक्षत्र में 4 ग्रहों का धमाल, इन 5 राशियों को मिलेगी जबरदस्त सक्सेस, चंद्रमा भी होंगे मेहरबान

Chaturgrahi Yog 2026 Rashifal: जनवरी 2026 के दूसरे पक्ष में शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल का गोचर श्रवण नक्षत्र में चतुग्रही योग बनाएगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह समय 5 राशियों के लिए ज्ञान, आर्थिक और सामाजिक सफलता लेकर आएगा. आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

panchgrahi-yog

Chaturgrahi Yog 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्र हैं, जिसमें श्रवण नक्षत्र आकाश मंडल का 22वां नक्षत्र है, जो ज्ञान, शिक्षा और सुनने की शक्ति का प्रतीक माना गया है. इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. जनवरी महीने के दूसरे पक्ष में इस नक्षत्र में 4 ग्रह बारी-बारी गोचर करें. द्रिक पंचांग के अनुसार ये ग्रह हैं: शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल. ये सभी ग्रह इस नक्षत्र में युति कर चतुग्रही योग का निर्माण करेंगे.

विज्ञापन

– 21 जनवरी 2026, बुधवार को सुबह 2:54 बजे, शुक्र ग्रह श्रवण राशि में प्रवेश करेंगे.
– 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को सुबह 10:27 बजे, बुध ग्रह श्रवण राशि में गोचर करेंगे.
– 24 जनवरी 2026, शनिवार को सुबह 10:56 बजे, सूर्यदेव ग्रह श्रवण राशि में प्रवेश करेंगे.
– 29 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार को रात 12:46 बजे, मंगल ग्रह का गोचर श्रवण राशि में होगा.

विज्ञापन

चतुग्रही योग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि जब शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल – ये चार ग्रह श्रवण नक्षत्र में विराजमान होते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, संवाद, आर्थिक और सामाजिक विकास के सभी पहलू एक साथ सक्रिय हो जाते हैं. यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ और अवसरपूर्ण समय माना गया है. यूं तो इस चतुग्रही योग का सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय जबरदस्त सक्सेस और आर्थिक लाभ का साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक स्थिरता और व्यक्तिगत विकास का संकेत देता है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. जो लोग निवेश या व्यापार में हैं, उन्हें लाभ होने की संभावना है. पारिवारिक संबंधों में सुधार और सम्मान बढ़ने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करना लाभकारी होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग शिक्षा, संवाद और सोच-समझ को मजबूत करने वाला है. नए ज्ञान और कौशल सीखने का समय है. व्यापार और नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा. यात्रा या नई परियोजनाओं के लिए यह समय अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फलदायी रहेगा. पुराने विवाद और परेशानियां कम होंगी. घर और परिवार में सुख और समृद्धि का अनुभव होगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का सही फल मिलेगा. स्वास्थ्य में थोड़ी सतर्कता रखें. मानसिक संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला है. नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. परिवार और संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा. यात्रा के लिए समय अनुकूल है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय धन, मान-सम्मान और सफलता का योग लेकर आया है. नए निवेश या प्रोजेक्ट्स में लाभ मिलेगा. भाग्य का साथ मजबूत रहेगा. पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ