Chaturgrahi Yog 2025: धनु राशि में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Chaturgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष में चतुर्ग्रही योग बहुत ही शक्तिशाली ज्योतिषीय संयोग माना जाता है. दिसंबर में धनु राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. यह योग 3 राशि जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है. इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा.

Chaturgrahi Yog 2025

Photo Credit- News24GFX

Chaturgrahi Yog 2025: ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. अब दिसंबर महीने में धनु राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. धनु राशि में बुध और सूर्य ग्रह विराजमान रहेंगे इसके बाद मंगल और शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे. धनु राशि में इन चारों ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. बता दें कि, जब एक ही राशि में चार ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं तो इस दुर्लभ और शक्तिशाली ज्योतिषीय संयोग का निर्माण होता है. इस योग का राशियों पर प्रभाव पड़ता है. इस बार धनु राशि में चतुर्ग्रही योग के बनने से 3 राशियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

चतुर्ग्रही योग से इन्हें होगा लाभ

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ साबित होगा. मेष राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और धार्मिक और मांगलिक कार्य में शामिल होंगे. कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आपके परिवार में सुख और खुशहाली बनी रहेगी. आपको मित्रों का समर्थन मिलेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि में चतुर्ग्रही योग के बनने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके काम सफल होंगे और शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. करियर में तरक्की होगी. आपको प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है.

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि वालों को चतुर्ग्रही योग के बनने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. आप पूरी लग्न के साथ काम करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ