Chaturgrahi Yog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब ग्रहों की युति होती है, तो उससे कई शुभ योग का निर्माण होता है। जो कुछ राशियों के लोगों के लिए शुभ रहता है, तो कुछ राशियों की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। जब किसी एक राशि में एक साथ चार ग्रह विराजमान होते हैं, तो उससे चर्तुग्रही योग बनता है। साल 2024 में कई साल बाद सिंह राशि में चर्तुग्रही योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं इस बार सिंह राशि में कौन-कौन से ग्रहों का गोचर हो रहा है और उससे किन-किन राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
50 साल बाद बनेगा चर्तुग्रही योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई को सूर्य देव ने सिंह राशि में प्रवेश किया, जहां पर 16 अगस्त 2024 तक रहेंगे। इसके बाद 19 जुलाई को बुध देव ने सिंह राशि में गोचर किया था। जहां वह 22 अगस्त 2024 तक विराजमान रहेंगे। बुध के बाद शुक्र देव 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। जहां वह 25 अगस्त 2024 रहेंगे। इसके बाद 5 अगस्त को चंद्र देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां वह 8 अगस्त 2024 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में 5 अगस्त 2024 को सिंह राशि में कम से कम 50 साल बाद चर्तुग्रही योग का निर्माण होगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: 12 राशियों के लिए बाकी बचा हुआ साल कैसा रहेगा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें कुंडली देखने का तरीका
4 राशियों की लगेगी लॉटरी!
मेष राशि
आने वाले दिन मेष राशि के लोगों के लिए खास रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको प्रेरणा मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
आने वाले दिनों में आपका भाग्योदय संभव है। दुकानदारों और नौकरीपेशा जातकों के आय के नए स्रोत खुलेंगे। बिजनेसमैन का मुनाफा बढ़ेगा। आपकी सफलता देखकर आपके विरोधियों को ईर्ष्या होगी। अगले सप्ताह तीर्थ यात्रा या लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि
आय की दृष्टि से नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय उत्तम है। अगला सप्ताह प्रेम संबंधों के लिहाज से धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लव पार्टनर के साथ आनंद वाले पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
शादीशुदा लोगों के लिए आने वाले दिन बेहद खास रहेंगे। लाख कोशिश करने के बाद भी बिजनेसमैन के विरोधी उनका नुकसान नहीं कर पाएंगे। धीरे-धीरे कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को जल्द ही पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- सपने में पार्टनर, माता-पिता और बॉस से लड़ाई करते हुए देखना सही या नहीं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
21 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines