Chaturgrahi Yoga 2025: दिसंबर में गोल्डन टाइम के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, चतुर्ग्रही योग से अकूत धन के साथ बढ़ेगी प्रसिद्धि

Chaturgrahi Yoga 2025: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 6 दिसंबर को सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध का चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो धन, बुद्धि और करियर में तेज़ उन्नति का संकेत देता है. आइए जानते हैं, क्या आप उन 5 राशियों में हां, जो इस गोल्डन समय का पूरा लाभ उठाएंगी और अकूत प्रसिद्धि एवं संपत्ति पा सकती हैं?

chaturgrahi-yog

Chaturgrahi Yoga 2025 Rashifal: साल 2025 के अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के इन तीनों महीने में जो राशि ग्रहों के गोचर से सबसे अधिक प्रभावित हुई है, वह है वृश्चिक राशि. अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में इस राशि में मंगल ग्रह प्रविष्ट हुए थे, जो उनकी अपनी ही राशि है. वहीं, 16 नवंबर से वृश्चिक संक्रांति के बाद सूर्य भी इसी राशि में विराजमान हैं. इसके साथ ही, नवंबर में 26 तारीख को मंगल की इस राशि में शुक्र का प्रवेश होगा, जिससे यहां त्रिग्रही योग बनेगा. फिर, दिसंबर माह में 6 तारीख को बुध ग्रह भी इस तिकड़ी में शामिल हो जाएंगे और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध का चतुर्ग्रही योग वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शक्तिशाली और धनदायक माना गया है, क्योंकि इन चारों ग्रहों की ऊर्जा मिलकर एक गहरा, संतुलित और शुभ प्रभाव उत्पन्न करती है. यह योग जीवन में तेज प्रगति, बुद्धि, करियर ग्रोथ, धन और प्रतिष्ठा प्रदान करता है. यूं तो 6 दिसंबर में बनने वाले इस चतुर्ग्रही योग का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय उनका गोल्डन टाइम साबित होने के योग बना रहा है. आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको अकूत धन के साथ पर्याप्त प्रसिद्धि प्राप्त होगी?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग धन-संपत्ति और प्रतिष्ठा के मार्ग खोलेगा. करियर में स्थायित्व और व्यवसाय में बढ़त मिलेगी. निवेश के मामले में लाभकारी परिस्थितियां बनेंगी. बुध की उपस्थिति सोच और योजना में संतुलन लाएगी. इस समय आपकी मेहनत और बुद्धि दोनों का परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह चतुर्ग्रही योग उनके करियर और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव लाएगा. नौकरी या व्यापार में अचानक लाभ और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. यह समय आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देगा. धन, शोहरत और सामाजिक मान-सम्मान में तेजी आएगी.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग शिक्षा, करियर और धन के क्षेत्र में लाभदायक रहेगा. नौकरी और व्यापार में महत्वपूर्ण अवसर आएंगे. बुध के कारण योजना और निर्णय क्षमता में सुधार होगा. आर्थिक स्थिरता और लाभ की संभावना अधिक रहेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन और खुशहाली आएगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ और धनदायक रहेगा. सूर्य और मंगल की अपनी ही राशि में उपस्थिति आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगी. 26 नवंबर से त्रिग्रही योग बनने और 6 दिसंबर को बुध के जुड़ने से करियर और व्यवसाय में नई ऊँचाई मिलेगी. पुराने निवेश या रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा. बुध के जुड़ने से व्यापारिक समझ और बुद्धि में तेज़ी आएगी. नौकरी में महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से लिए जा सकेंगे. आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार और सामाजिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य बढ़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ