Chardham Yatra: अगले माह 22 अप्रैल से आरंभ होने वाली चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया गया है। राज्य के पर्यटन विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लगभग 4.17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से यात्रा आरंभ कर दी जाएगी। अक्षय तृतीया अथवा आखा तीज के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी प्रकार 25 अप्रैल को केदारनाथ एवं 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए विभाग ने 21 फरवरी से ही बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया था। शेष दो धाम गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी 15 मार्च, 2023 से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा।
चार धाम यात्रा के लिए ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन (Chardham Yatra Registration)
यदि आप भी इस पवित्र तीर्थ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आप भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रोसेस इस प्रकार है।
यह भी पढ़ें: नए साल में घर ले आएं ये चीज तो दिन दूना, रात चौगुना बढ़ने लगेगा पैसा
- चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ ओपन करें।
- यहां सबसे ऊपर ही दाईं तरफ Register/Login का बटन दिया गया है। इस पर क्लिक करें।
- इससे एक नया फॉर्म खुलेगा, जहां आपको मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। इस तरह आप खुद को साइन अप करवा सकेंगे।
- साइन अप करवाने के बाद आपको आगे की स्टेप्स फॉलो करनी है और रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines