---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Uday 2025: चंद्र का उदय होना 3 राशियों के लिए नहीं रहेगा शुभ, तरक्की की रफ्तार होगी धीमी!

बीते दिनों मेष राशि में चंद्र देव उदय हो गए हैं, जिसका अशुभ प्रभाव कई दिनों तक कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में किन तीन राशि वालों को चंद्र देव से सावधान रहने की जरूरत है।

---खबर नीचे जारी है---

चंद्र देव 26 अप्रैल 2025 को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर मेष राशि में अस्त हुए थे, जो करीब तीन दिन तक इसी अवस्था में रहे थे। तीन दिन बाद 28 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 47 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में ही उदय हो गए हैं। चंद्र का उदय होना जहां कई राशियों के लोगों के लिए अच्छा रहेगा, वहीं कई जातक परेशान रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन, सुख, माता, चंचलता, विचार और मनोबल का दाता माना गया है जो एक तय समय के बाद अस्त और उदय होते हैं। चलिए जानते हैं इस बार 28 अप्रैल 2025 को चंद्र के उदय होने से किन तीन राशियों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने वाली हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

चंद्र का उदय होना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा आत्मविश्वास में वृद्धि न होने के कारण लोगों से बातचीत करने में परेशानी होगी। नई दुकान, प्रोजेक्ट या बिजनेस करने के लिए ये समय शुभ नहीं है। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनका साथी फिजूल की चीजों पर खर्चा करेगा। इस कारण आपका बजट बिगड़ जाएगा। पिछले दिनों जिन लोगों ने किसी बड़ी बीमारी को मात दी है, वो अपने खानपान पर खास ध्यान दें।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir के मुख्य शिखर पर स्थापित हुआ ध्वज दंड, जानें कितनी है ऊंचाई?

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

वृषभ के अलावा मिथुन राशि वालों के जीवन पर भी चंद्र उदय का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। किसी भी नई जगह निवेश करने से पहले जांच जरूर कर लें। नहीं तो पूरे पैसे डूब जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को उनका बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है, जिसे समय पर आप पूरा नहीं कर पाएंगे। इस वजह से वो आपसे नाराज भी हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिसके चक्कर में धन खर्च होगा।

कुंभ राशि

सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। खानपान पर ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ी समस्या भी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक लोगों की बातों में आकर कोई भी गलत कदम न उठाएं। नहीं तो आपको जॉब से निकाला जा सकता है। रिश्तों में तनाव उत्पन्न होगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। यदि कार से लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन धीरे चलाएं क्योंकि इस समय एक्सीडेंट होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 29, 2025 04:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola