---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

चमक गई इन 6 राशियों की किस्मत, चंद्रमा कर गए तुला में प्रवेश

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन और माता का कारक माना जाता है। 27 अगस्त 2025 की शाम 7 बजकर 21 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर गए हैं। इस कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इस गोचर से बंपर लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है। चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 27 अगस्त 2025 को शाम 7 बजकर 21 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। यह गोचर भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हुआ है, जिसके साथ गजकेसरी योग और धन लक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है। यह संयोग इस गोचर को और भी प्रभावशाली बनाता है। आइए जानते हैं कि चंद्रमा का तुला राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और इसका प्रभाव क्या होगा।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए चंद्रमा का यह गोचर 7वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव साझेदारी और वैवाहिक जीवन का होता है। यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे पार्टनरशिप में शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। लव रिलेशनशिप और मैरिड लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर पड़ेंगे, और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर पंचम भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव शिक्षा, प्रेम और संतान का भाव है। यह समय स्टूडेंट्स के लिए विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं और नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए तुला राशि में होने वाला यह गोचर आपके चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव जो सुख और माता का है। यह गोचर आपके लिए मानसिक शांति और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, और माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा तृतीय भाव में गोचर करेगा, जो पराक्रम और संचार का भाव है। यह गोचर आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। संचार कौशल के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी, और भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लिए चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करेगा, जो लाभ और मित्रों का भाव है। यह गोचर आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मित्रों और सामाजिक दायरे से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं फलदायी रहेंगी, और उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर प्रथम भाव में होगा, जो व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। इस दौरान आपकी कूटनीतिक क्षमता और सामाजिक पहचान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विवाद सुलझाने में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, और अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि, आर्थिक मामलों में खर्चों की अधिकता हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मालामाल होंगी ये 5 राशियां और जीवन में आएगी बहार, अपने घर आने वाले हें ग्रहों के राजकुमार

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2025 10:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola