---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Surya Yuti 2024: चंद्र-सूर्य की युति से बढ़ेगी 3 राशियों की टेंशन, पैसों के लिए पड़ेगा तरसना!

Chandra Surya Yuti: साल 2024 खत्म होने से दो दिन पहले धनु राशि में चंद्र और सूर्य का मिलन होगा। वैसे तो चंद्र-सूर्य की युति का मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इससे सबसे ज्यादा परेशानी होगी। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनकी मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं।

---विज्ञापन---

Chandra Surya Yuti 2024: चंद्र और सूर्य दोनों ग्रहों का ही ज्योतिष में खास महत्व है। सूर्य को जहां नवग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं चंद्र देव माता, मन और रानी के कारक ग्रह हैं। एक निश्चित अवधि के बाद ये दोनों ग्रह गोचर करते हैं। सूर्य देव 30 दिन और चंद्र देव मात्र सवा दो दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं। चंद्र देव बहुत जल्दी चाल बदलते हैं। इसलिए चंद्र की सबसे ज्यादा अन्य ग्रहों संग युति होती है। जब कोई दो ग्रह एक ही समय में किसी राशि में विराजमान होते हैं, तो उसे युति कहा जाता है। प्रत्येक युति का अशुभ और शुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 दिसंबर 2024 को देर रात नवग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर वह करीब 30 दिनों तक मौजूद रहेंगे। इस बीच 29 दिसंबर 2024 को देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर मन के कारक ग्रह चंद्र धनु राशि में कदम रखेंगे। ऐसे में 28 दिसंबर 2024 को धनु राशि में चंद्र और सूर्य का मिलन होगा, जिसे ज्योतिष में युति कहा जाता है। चंद्र-सूर्य की युति का शुभ प्रभाव कुछ लोगों के ऊपर नहीं पड़ेगा, जिसके कारण उनकी टेंशन बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए चंद्र और सूर्य का मिलन शुभ नहीं रहेगा।

---विज्ञापन---

चंद्र-सूर्य की युति से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

वृषभ राशि

चंद्र-सूर्य की युति का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कारोबारियों के मुनाफे में कमी आएगी, जिसके कारण उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। वृषभ राशि के जातकों को संतान की खराब सेहत के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी अटक सकती है। पैसे न होने के कारण जॉब कर रहे जातकों को तनाव भी रहेगा। उम्रदराज जातकों की सेहत बिगड़ सकती है। सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बनी रहेगी। शादीशुदा जातकों की जीवनसाथी या घरवालों से अनबन हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Kharmas 2024: खरमास में चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! राशि अनुसार करें दान

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के ऊपर भी चंद्र-सूर्य की युति का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। खर्चों में वृद्धि होने के कारण बचत में कमी आएगी। पुराने  निवेश से मनचाहा लाभ नहीं होगा, जिसके कारण भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं पूरी नहीं हो पाएंगी। काम के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण पैर में दर्द रहेगा। पारिवारिक जीवन में क्लेश बना रहेगा। ससुराल पक्ष से सिंह राशि के जातकों की लड़ाई हो सकती है।

कुंभ राशि

हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, साल 2024 खत्म होने से पहले उनका संबंध टूट सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, उनकी बॉस से अनबन हो सकती है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में कमी आएगी। किसी भी जगह पैसे इन्वेस्ट करना इस समय कारोबारियों के लिए सही नहीं रहेगा। युवा वर्ग किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। नहीं तो खामखा कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-राहु की कृपा से बढ़ेगी 3 राशियों की सेविंग, सेहत में भी होगा सुधार!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 15, 2024 08:53 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola