Vyatipat Yog 2024: चंद्र और सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना गया है। ये दोनों ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर करते हैं, जिसके कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर 2024, दिन बृहस्पतिवार को रात 8 बजकर 6 मिनट पर सूर्य और चन्द्रमा ने व्यतिपात योग का निर्माण किया है।
व्यतिपात योग एक ज्योतिषीय घटना है, जिसका निर्माण तब होता है जब सूर्य-चंद्रमा एक ही नक्षत्र में एक समान डिग्री के अंदर आते हैं। व्यतिपात योग को शुभ नहीं माना जाता है, जिसका लोगों के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर साल 2025 से पहले व्यतिपात योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि
2025 शुरू होने से पहले मिथुन राशि के जातकों के रिश्ते में दरार आ सकती है। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो जल्द आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। छात्रों के मन में नकारात्मक ऊर्जा हावी रहेगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। बात-बार पर नौकरीपेशा जातकों को गुस्सा आएगा, जिसकी वजह उन्हें बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। व्यापारिक यात्राएं करना दिसंबर माह में लाभदायक नहीं रहेगा। कोई गंभीर बीमारी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से
सिंह राशि
साल 2025 से पहले सिंह राशि के जातकों की आय में कमी आएगी, जिसके कारण उनका तनाव बढ़ेगा। व्यापारियों को नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से काम में तेजी नहीं आएगी। अनाज, सब्जी और मसाले के बिजनेस से जुड़े लोगों के घर में चोरी हो सकती है। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में जॉब कर रहे हैं, वो जल्द बेरोजगार हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों की पिता जी से किसी फालतू बात पर बहस हो सकती है। गुस्से में आप उन्हें कुछ ऐसी बाते बोल सकते हैं, जिसके कारण उन्हें बहुत दुख होगा।
मीन राशि
डिजिटल मीडिया, ओटीटी और सिनेमा से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों की उच्च कर्मियों से अनबन हो सकती है, जिसका नकारात्मक असर आने वाले कुछ दिनों तक सेहत पर पड़ेगा। नया कमा शुरू करने के लिए ये समय सही नहीं है। परिवार में मांगलिक कार्य के दौरान शादीशुदा कपल के बीच अनबन हो सकती है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी से जल्द झगड़ा हो सकता है। पुराने निवेश से मनचाहा लाभ नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- व्यक्ति की इस 1 गलती के कारण रुष्ट जाती हैं धन की देवी मां लक्ष्मी! जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines