हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kalanidhi Yog: चंद्र-शुक्र आज बनाएंगे अद्भुत कलानिधि योग, इन 5 राशियों की निखरेगी पर्सनालिटी, हर काम में होगा लाभ

Kalanidhi Yog: योगिनी एकादशी की पूर्व संध्या यानी 20 जून, 2025 की शाम को चंद्रमा के मेष राशि में प्रवेश करते ही शुक्र के साथ दुर्लभ कलानिधि योग बनेगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्रवार और शोभन योग के साथ यह संयोजन अत्यंत शुभ और शक्तिशाली है, जो खासकर 5 राशियों के जातकों को आर्थिक और व्यक्तित्व विकास में लाभ देगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Kalanidhi Yog: योगिनी एकादशी पावन पर्व की पूर्व संध्या पर आज शुक्रवार 20 जून, 2025 की शाम को एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ कलानिधि योग बन रहा है, जो खासकर 5 राशि के जातकों की किस्मत चमका सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जून की शाम चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से मौजूद शुक्र ग्रह के साथ चंद्रमा की युति इस कलानिधि योग का निर्माण करेगी।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के मुताबिक, शुक्रवार का दिन, जो माता लक्ष्मी का विशेष दिन है और इसके साथ ही शोभन योग की सकारात्मक छाया के कारण यह संयोजन अत्यंत शक्तिशाली माना जा रहा है। यह दुर्लभ योग न केवल आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ाएगा, बल्कि व्यक्तित्व में निखार और हर क्षेत्र में सफलता के द्वार भी खोलने के योग दर्शा रहा है।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद अशुभ और प्रतिकूल होते हैं ये 5 जगह, यहां भूल से भी न बनाएं अपना घर

विज्ञापन

चंद्र-शुक्र की कलानिधि योग का राशियों पर असर

आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को क्रिएटिविटी यानी रचनात्मकता और कला को बढ़ावा देने वाला ग्रह बताया गया है. वहीं, शुक्र सुख, वैभव, धन, प्रेम के कारक और स्वामी ग्रह हैं। आज 20 जून से चंद्र-शुक्र की युति से बनने वाले कलानिधि योग का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।

मेष राशि

आज शाम से मेष राशि वालों के लिए कलानिधि योग का समय बेहद शुभ साबित होगा। आपके करियर और व्यवसाय में इस समय विशेष उन्नति के योग बन रहे हैं। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा, जो आपके मनोबल को और बढ़ाएगी। दांपत्य जीवन में भी प्रेम और समझदारी की वृद्धि होगी, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी पर्सनालिटी में चमक और आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए कलानिधि योग नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा। रोजगार के क्षेत्र में खास तौर पर सफलता के द्वार खुलेंगे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को तेजी से प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और उच्च पद की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस समय आपके व्यक्तित्व में गंभीरता के साथ-साथ स्नेहिल भावनाएं भी बढ़ेंगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से व्यापार और साझेदारी के लिए फलदायक रहेगा। पार्टनरशिप में चल रहे व्यवसाय में लाभ की संभावना प्रबल होगी। नए अनुबंध और समझौते आपके कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पारिवारिक रिश्ते और मित्र संबंध मजबूत होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग और मदद मिलने से आपके कामों में सहजता आएगी। आपकी आकर्षक और संतुलित पर्सनालिटी के कारण सामाजिक स्तर पर भी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को कलानिधि योग के कारण व्यापारिक मामलों में बड़े अवसर प्राप्त होंगे। संभव है कि आपको कोई महत्वपूर्ण डील या बड़ा समझौता हासिल हो, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगा। इस समय आपको लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो कामकाज के लिए लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप ताजगी महसूस करेंगे। आपकी प्रतिबद्धता और मेहनत से सभी बाधाएं दूर होंगी और सफलता निश्चित है।

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह समय धन संचय और आर्थिक बुद्धिमत्ता का है। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे और फिजूलखर्ची से बचेंगे, जिससे पैसों का सही उपयोग होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी और परिवार के साथ मिलकर आप सुखद समय बिताएंगे। आपके व्यवहार में नर्ममिजाज़ी और समझदारी बढ़ेगी, जिससे लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन दोनों में संतुलन बना रहेगा। आपके सपनों को साकार करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कड़वे नीम का मीठा जादू, ये 5 गुप्त ज्योतिष उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे धन के द्वार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola