Chandra Rashifal: सिंह राशि में चंद्र गोचर बनाएगा 5 राशियों को मालामाल, हर से ओर से बरसेगा धन!

Chandra Rashifal: 22 नवंबर, 2024 को चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है और उन्हें अपार धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

chandrama-gochar-rashifal

Chandra Rashifal: केवल वैदिक ज्योतिष ही नहीं बल्कि विज्ञान भी यह मानता है कि कि चंद्रमा का प्रत्यक्ष असर पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में मन, मस्तिष्क, मोती, माता, जल और सभी द्रव के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह चंद्रमा सभी ग्रहों में मनुष्य के सबसे नजदीक हैं। साथ वे सबसे तेज गतिशील ग्रह भी हैं। वे एक राशि में मात्र ढाई दिन के लिए रहते हैं, इसलिए उन्हें ‘अतिक्षिप्र ग्रह’ कहा गया है।

विज्ञापन

सिंहस्थ चंद्र का राशियों पर असर

चन्द्र अभी कर्क राशि में गोचर है, जहां वे 22 नवंबर, 2024 की शाम 5 बजकर 9 मिनट तक रहेंगे और फिर उसी क्षण सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। ‘सिंहस्थ चंद्र’ यानी सिंह राशि में स्थित चंद्रमा बेहद शुभ माने गए हैं। यह ग्रहों के राजा सिंह की राशि है, जहां ग्रहों की रानी मानी गई चंद्रमा विराजमान होंगी। इस राशि में वे 25 नवंबर, 2024 की सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रहेंगे। उनके इस राशि में गोचर के दौरान 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने की संभावना है। ज्योतिषियों के मुताबिक, सिंहस्थ चंद्र से इन 3 राशियों के जातकों की किस्मत पलट सकती है और वे मालमाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी है?

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंहस्थ चंद्र के दौरान सिंह राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और जोश से भरपूर महसूस करेंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। मानसिक शांति और स्थिरता रहेगी। आप जीवन के चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। पार में नई ऊंचाइयां छूने की संभावना है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। आय में वृद्धि होगी। लॉटरी या किसी अन्य स्रोत से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंग और रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

स्वभाव और मानसिक स्थिति: वृश्चिक राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी होंगे। मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की से जीवन संतुलित होना शुरू होगा। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में लाभ होगा। वहीं अचानक धन लाभ होने से आपके बिगड़े हुए काम पूरे होने लगेंगे। यह धन किसी पुरानी निवेश से या किसी अन्य स्रोत से मिल सकता है। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। रिलेशनशिप और लव लाइफ पर बेहद सकारात्मक असर होंगे। आपसी विश्वास बढ़ेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

धनु राशि

सिंहस्थ चंद्र के असर से धनु राशि के जातक थोड़े भावुक लेकिन काफी रचनात्मक होंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। लव लाइफ में भी मजबूती आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ