Chandra Rahu Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु दोनों ही पापी ग्रह हैं। ये व्यक्ति की कुंडली में रहकर जीवन में होने वाली आकस्मिक घटनाओं का संकेत देते हैं। मई में राहु और केतु चाल बदलने वाले हैं। ये पापी ग्रह उल्टी की ओर चाल बदलते हैं। केतु ग्रह 18 मई, रविवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। जबकि, 18 मई, रविवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर कुंभ राशि में राहु गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार चंद्र के साथ राहु की युति बनेगी और ग्रहण योग का निर्माण होगा जो राशियों पर अच्छा प्रभाव नहीं डालता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार 20 मई मंगलवार को सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर कुंभ राशि में चंद्र गोचर करेंगे। राहु ग्रह पहले से कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और ग्रहण योग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं चंद्र-राहु की युति से निर्माण हो रहे ग्रहण योग से किन 3 राशियों की चिंताएं बढ़ सकती है।
तुला राशि
चंद्र-राहु की युति से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते में दरार आ सकती है। लंबी यात्रा पर न जाएं। सेहत का खास ख्याल रखें। बिना सोचे समझे कोई फैसला न लें। विवादों में पड़ सकते हैं। वाणी पर कंट्रोल रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सही नहीं है। घर सदस्यों का ख्याल रखें। किसी की सेहत बिगड़ सकती है। फास्ट फूड का सेवन न करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले सतर्क रहें। जल्दबाजी से नुकसान पहुंच सकता है। विवादों से दूरी बनाकर रखें। घर वालों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। नौकरी करने वाले सहयोगियों से सावधान रहें।
ये भी पढ़ें- Shukra Shani Yuti: 31 मई से पहले 3 राशियों की मौज! शुक्र शनि की युति बनाएगी धनवान!
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। सावधानी से रहने की जरूरत होगी। कमाई से ज्यादा खर्च रहेंगे। बिना वजह के पैसे खर्च हो सकते हैं। विवादों में आपका नाम आ सकता है। तनाव में रहेंगे। कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। संबंध बिगड़ सकते हैं। लोगों से दूरी बनाकर रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
16 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines