Chandra Gochar: चंद्रमा सबसे तेज गति से गोचर करता है. चंद्र ग्रह का राशि परिवर्तन करना और नक्षत्र परिवर्तन करना राशियों के जीवन को प्रभावित करता है. अब 14 मई को गुरु प्रदोष व्रत के दिन चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन 14 मई की रात को 10 बजकर 33 मिनट पर होगा. इस गोचर के प्रभाव से 4 राशियों को लाभ होगा. चंद्रमा के गोचर करने के शुभ प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि को लाभ मिलेगा. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
चंद्रमा ग्रह का अश्विनी नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. मेष राशि के लोगों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इससे छुटकारा मिलेगा. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ होगा.
ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि
मिथुन राशि
चंद्रमा का अश्विनी नक्षत्र में गोचर मिथुन राशि के लोगों को बेहद शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. मिथुन राशि वालों को धनलाभ हो सकता है. आपको परिवार के सदस्यों से मान-सम्मान मिलेगा. आपको मन की शांति मिलेगी. धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
सिंह राशि
गुरु प्रदोष के दिन चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर करना सफलता के योग बनाएगा. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. व्यापारियों को अच्छी डील होने से आर्थिक लाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Mahabharat: अत्यंत सुंदर और रूपमति थीं द्रौपदी, जानिए क्या था उनकी सुंदरता का राज?
धनु राशि
धनु राशि के लिए चंद्रमा का गोचर करना शुभ और फलदायी होगा. आपको मानसिक शांति मिलेगी. धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूूत होगी. व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. यात्रा पर जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines