Chandra Gochar: 14 मई को प्रदोष के दिन चंद्रमा का नक्षत्र गोचर बदलेगा हाल, इन 4 राशियों को मिलेगा धनलाभ

Chandra Gochar: चंद्रमा के नक्षत्र परिवर्तन करने से इसका प्रभाव राशियों पर देखने को मिलेगा. 14 मई को गुरु प्रदोष व्रत के दिन चंद्रमा का गोचर रात में 10 बजकर 33 मिनट पर अश्विनी नक्षत्र में होगा. इस गोचर के प्रभाव से 4 राशियों को लाभ मिलेगा चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Chandra Gochar

Photo Credit- News24GFX

Chandra Gochar: चंद्रमा सबसे तेज गति से गोचर करता है. चंद्र ग्रह का राशि परिवर्तन करना और नक्षत्र परिवर्तन करना राशियों के जीवन को प्रभावित करता है. अब 14 मई को गुरु प्रदोष व्रत के दिन चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन 14 मई की रात को 10 बजकर 33 मिनट पर होगा. इस गोचर के प्रभाव से 4 राशियों को लाभ होगा. चंद्रमा के गोचर करने के शुभ प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि को लाभ मिलेगा. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

चंद्रमा ग्रह का अश्विनी नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. मेष राशि के लोगों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इससे छुटकारा मिलेगा. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

चंद्रमा का अश्विनी नक्षत्र में गोचर मिथुन राशि के लोगों को बेहद शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. मिथुन राशि वालों को धनलाभ हो सकता है. आपको परिवार के सदस्यों से मान-सम्मान मिलेगा. आपको मन की शांति मिलेगी. धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

गुरु प्रदोष के दिन चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर करना सफलता के योग बनाएगा. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. व्यापारियों को अच्छी डील होने से आर्थिक लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए चंद्रमा का गोचर करना शुभ और फलदायी होगा. आपको मानसिक शांति मिलेगी. धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूूत होगी. व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. यात्रा पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ