हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Mangal Yuti: इन 3 राशियों की बदल सकती है जिंदगी, चंद्र-मंगल की बनी युति

Chandra Mangal Yuti: मंगल और चंद्र की युति से कुछ राशियों की जिंदगी बदलने वाली है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन
चंद्र मंगल युति 2025

 Chandra Mangal Yuti: ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक ग्रह चंद्र की युति बन रही है। दोनों ग्रह कर्क राशि में विराजमान हैं जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से असर देखने को मिल सकता है। किसी पर शुभ तो किसी पर अशुभ असर देखा जा रहा है। चंद्र ग्रह और मंगल ग्रह 3 राशियों की जिंदगी बदलने के लिए तैयार है। कामकाज से लेकर नौकरी और रिश्ते के मामले में दोनों ग्रहों का खास असर 3 राशियां पर पड़ रहा है।

कब तक बनी रहेगी चंद्र-मंगल की युति

द्रिक पंचांग के अनुसार 14 जनवरी, मंगलवार को सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर कर्क राशि में चंद्र गोचर हुआ है और इस राशि में पहले से मंगल ग्रह विराजमान हैं। दोनों ग्रहों की युति 16 जनवरी 2025 तक बनी रहेगी। 16 जनवरी, गुरुवार को सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर चंद्र द्वारा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किया जाएगा जिसके बाद दोनों ग्रहों की युति नहीं रहेगी। मंगल ग्रह द्वारा 21 जनवरी को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया जाएगा। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर मंगल-चंद्र की युति का शुभ असर पड़ रहा है।

वृषभ राशि

मंगल और चंद्र की युति से कार्यों में नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा करने वालों को बड़ी जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी। व्यापारियों को भी व्यापार में खूब तरक्की मिल सकती है। यात्रा के लिए मन में विचार आ सकता है और कहीं जाने की योजना भी बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खास रुचि रखेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लंबे समय से जिस बात की चिंता सता रही वो खत्म होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। निवेश करने का सोच सकते हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में खास रुचि रखेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। मन में उत्साह और कुछ नया करने की इच्छा उत्पन्न होगी।

ये भी पढ़ें- शनि की राशि में बुध गोचर 3 राशियों पर टूटेगा संकट का पहाड़, 15 दिनों तक रहना होगा सावधान!

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मंगल और चंद्र की युति लाभकारी रहेगी। कई क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगे। करियर को लेकर की गई कड़ी मेहनत में सफल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आय वृद्धि होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। तेजी से धन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola