Chandra Mangal Yuti 2025: 28 जुलाई 2025 की रात ग्रहों के सेनापति मंगल ने कन्या राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 13 सितंबर 2025 की रात तक रहेंगे। इस बीच कई ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे मंगल की किसी न किसी ग्रह संग युति बनेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बीच 25 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह ने कन्या राशि में गोचर किया है, जिससे इस वक्त चंद्र और मंगल ग्रह की युति बनी हुई है। 27 अगस्त 2025 की शाम तक चंद्र देव कन्या राशि में रहेंगे, जिससे ये युति भंग हो जाएगी। लेकिन चंद्र-मंगल की युति के दौरान कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और जीवन में ठहराव आएगा।
आज हम आपको द्रिक पंचांग की मदद से 12 में से उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए बुध की राशि कन्या में मन, माता, सुख और स्वभाव के दाता चंद्र का ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि और क्रोध के कारक मंगल से मिलना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
कन्या राशि में चंद्र-मंगल की मौजूदगी से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ होने के योग हैं। कारोबारियों की यात्रा सुखद रहेगी। नए साझेदारों से लाभ होगा और कारोबार का विस्तार होगा। जबकि दुकानदारों का काम बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात इस हफ्ते चल सकती है। लव लाइफ में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी और जल्द किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता को अपने बच्चों पर गर्व करने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 26 अगस्त को ये 3 राशियां पार्टनर संग बिताएंगी सुकून के पल, खत्म होंगे गिले शिकवे
कन्या राशि
कन्या राशि में बनने वाली चंद्र और मंगल की युति इस राशिवालों के लिए शुभ रहेगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। वहीं, कारोबारियों को कारोबार बढ़ाने में सफलता मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और एग्जाम में पहले से अच्छे अंक प्राप्त होंगे। अगस्त माह के आखिरी दिनों में उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। इसके अलावा नाती-नातिन के साथ वक्त बिताने से खुशी मिलेगी।
मकर राशि
चंद्र का मंगल देव से कन्या राशि में मिलना इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। छात्र अपनी डेली रूटीन में अच्छी आदतों को शामिल करेंगे। इससे उनका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, साथ ही थकान-कमजोरी की समस्या नहीं होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कारोबारियों को मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सहायता से युवा वर्ग खुद का काम करना शुरू कर सकते हैं। विवाहित जातकों की कुंडली में अकेले लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: कन्या राशि में चंद्रमा के गोचर से भंग हुई सूर्य-केतु-चंद्र की महायुति, 3 राशियों को लाभ होना पक्का
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines