---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Mangal Yuti: 22 नवंबर तक इन 3 राशियों की बल्ले-बल्ले! चंद्र-मंगल की युति से होगी अपार धन की बरसात

Chandra Mangal Yuti 2024: चंद्र-मंगल ग्रह की युति से महालक्ष्मी योग बन रहा है। इसके अच्छे प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Chandra Mangal Yuti 2024: द्रिक पंचांग के अनुसार मन, माता और मनोबल के कारक ग्रह चंद्रमा ने राशि परिवर्तन कर लिया है। एक राशि में सवा दो दिन के लिए चंद्रमा विराजमान रहते हैं। आज यानी 20 नवंबर, बुधवार को सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर चंद्रमा ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में पहले से मंगल ग्रह विराजमान हैं। चंद्र और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 3 राशियों पर अच्छे प्रभाव पड़ने वाले हैं और आपके मान-सम्मान में वृद्धि

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए चंद्र और मंगल की युति लाभकारी रहेगी। महालक्ष्मी राजयोग से आप पर धन की बरसात हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं। आप काम के सिलसिले में शहर से बाहर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर-परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए ये समय उत्तम रहेगा। 22 नवंबर से पहले आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकते हैं। आपसी प्यार बढ़ने के साथ-साथ रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के लोगों से साथ अच्छा समय बिताएंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप अच्छे से निभा सकेंगे और नौकरीपेशा के लिए ये तरक्की ओर आगे ले जाने वाला कदम होगा। बिजनेस में तरक्की हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Shani-Rahu Yuti 2025: शनि-राहु की युति इन 3 राशियों के लिए खतरा! 

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए महालक्ष्मी राजयोग फलदायी है। आपको निवेश में मुनाफा हो सकता है। धन वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। मां लक्ष्मी की आप पर खास मेहरबानी हो सकती है। कामकाज में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस के लोगों के साथ आपका समय अच्छा बितेगा। घूमने की योजना बन सकती है। आपको संतान से कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- 28 दिसंबर से इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू! शुक्र-शनि की युति से खुलेगा भाग्य

First published on: Nov 20, 2024 11:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola