Chandra Mangal Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल और चंद्र ग्रह का खास महत्व है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। चंद्र देव सवा दो दिन में और मंगल देव करीब 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगल देव 3 अप्रैल 2025 को सुबह 1 बजकर 56 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह आने वाले करीब 45 दिन तक मौजूद रहेंगे। हालांकि इस बीच 5 अप्रैल 2025 को रात 11 बजकर 24 मिनट पर चंद्र देव कर्क राशि में कदम रख देंगे। ऐसे में 5 अप्रैल 2025 को देर रात कर्क राशि में चंद्र और मंगल की युति बनेगी।
शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी किसी दो ग्रह एक ही समय पर किसी राशि में मौजूद होते हैं, तो उसे युति कहा जाता है। जहां कुछ लोगों के लिए वो युति शुभ रहती है, तो कुछ राशियों के जातकों को विभिन्न चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर चंद्र और मंगल की युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
किन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगी चंद्र-मंगल की युति?
मेष राशि
चंद्र और मंगल की युति का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनका सपना इस साल पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आ रहे उतार-चढ़ाव दूर होंगे और साथी संग रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान का आगमन अगले माह तक हो सकता है। नौकरीपेशा और दुकानदारों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि, होगा अपार धन लाभ!
कर्क राशि
मेष के अलावा कर्क राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र और मंगल की युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। अपने दृढ़ संकल्प और अनुशासन से युवा वर्ग करियर में आ रही हर मुश्किल का सामना आसानी से कर लेंगे। शादीशुदा कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा और मनमुटाव दूर होंगे। छात्रों का मनचाहे कॉलेज में दाखिला हो जाएगा, जिसके कारण वो खुश रहेंगे। बीते कुछ समय से सेहत खराब चल रही है, तो स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। नौकरीपेशा, कारोबारी और दुकानदारों की आर्थिक स्थिति अप्रैल माह तक स्थिर रहेगी। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
चंद्र और मंगल की युति के कारण वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। घरवालों के बीच मनमुटाव चल रहे हैं, तो वो जल्द दूर होंगे। छात्रों को माता-पिता संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी बढ़ाने के बारे में बॉस विचार कर सकता है। कारोबारी और दुकानदार के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत के लिहाज से आने वाला समय उम्रदराज जातकों के हित में रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: फरवरी के अंत में बिगड़ेगी इस राशि के लोगों की सेहत, भटकेगा मन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
10 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines