---विज्ञापन---

ज्योतिष

इन 5 राशियों की हर इच्छा होगी पूरी, अंतिम बार कन्या में साथ आएंगे केतु और चंद्रमा!

ज्योतिष में चंद्रमा मन, फीलिंग्स, और इमोशन्स का कारक और केतु को स्पिरिचुअल वाइब्स, फ्रीडम, और अचानक बदलाव का कारक माना गया है। आगामी 8 मई को कन्या राशि में केतु और चंद्रमा की युति बनने जा रही है। यह युति कन्या राशि में अब कई सालों तक नहीं बनेगी। इस युति से 5 राशि वालों के सभी काम बनने स्टार्ट हो जाएंगे।

8 मई 2025 को सुबह 12:57 बजे चंद्रमा कन्या राशि में एंट्री करेंगे और केतु के साथ युति बनाएंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। केतु और चंद्रमा की कन्या राशि में यह युति अंतिम बार बनने जा रही है। अब 18 सालों तक यह युति नहीं बनेगी क्योंकि केतु 18 मई को सिंह में चले जाएंगे और वापस 18 साल बाद कन्या में आएंगे।

कन्या राशि में चंद्रमा-केतु की युति एक स्ट्रॉन्ग कॉम्बिनेशन है। चंद्रमा की इमोशनल और केतु की डिटैच्ड, स्पिरिचुअल एनर्जी मिलकर कुछ राशि वालों के लिए दिमाग को शार्प, स्पिरिचुअल फील्स को हाई और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स को बूस्ट करेगी। ये युति कुछ राशियों के लिए सरप्राइजिंग गेन ला सकती है। इस युति से कुछ राशि वालों को भाग्योदय हो जाएगा। इन राशि वालों के सभी काम बनने लगेंगे। आइए जानते हैं कि इस युति से किन राशि वालों को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा और केतु की युति छठे भाव में बन रही है, जो कॉम्पिटीशन, हेल्थ और सर्विस से जुड़ा होता है। ये समय मेष राशि वालों को अपने कॉम्पिटिटर पर जीत दिला सकता है। अगर आप जॉब में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं या कोई लीगल पचड़ें में फंसे हैं तो ये समय आपके फेवर में रहेगा। वर्कप्लेस में रिस्पेक्ट बढ़ेगी और हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों में सुधार दिखेगा। केतु की स्पिरिचुअल एनर्जी आपके स्ट्रेस को कंट्रोल करने और इमोशनल तौर पर स्ट्रॉन्ग बनने में मदद करेगी। अगर आपने कोई लोन लेना चाहते हैं या फाइनेंशियल प्लानिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए भी ये टाइम सही रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए ये युति चौथे भाव पर असर डालेगी। यह भाव घर, कम्फर्ट और मां से जुड़ा होता है। ये टाइम घर से जुड़ी चीजों के लिए पॉजिटिव रहेगा। आप अपना घर रेनोवेट करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर पाएंगे। आपके अपनी मां के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। फैमिली बॉन्डिंग मजबूत होगी और प्रॉपर्टी से जुड़ी प्लानिंग भी आपके लिए सफल रहेगी। स्टूडेंट्स का फोकस बढ़ेगा। जो टेक्निकल या एनालिटिकल फील्ड में हैं, उनको काफी लाभ मिलेगा। चंद्रमा की सॉफ्ट एनर्जी और केतु की डिटैचमेंट मिलकर आपको इमोशनली बैलेंस करेगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ये युति दूसरे भाव पर असर डालेगी, जो पैसा, परिवार और बोलचाल से जुड़ा होता है। ये समय आपकी इनकम बढ़ाने और सैलरी हाइक जैसी पॉजिटिव चीजों के लिए अनुकूल रहेगा। आप फाइनेंशियल प्लानिंग में स्मार्ट डिसीजन ले पाएंगे और बेवजह के खर्चों से बच सकेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होंगी, जिससे आपको इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में फायदा मिल सकता है। फैमिली के साथ बिताया गया समय आपको इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनाएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये युति 11वें भाव पर असर डालेगी, जो प्रॉफिट, नेटवर्क और गोल्स से जुड़ा होता है। इस समय आपके इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं और आपको नई जॉब या नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए ये फेज नए क्लाइंट्स और पार्टनरशिप के लिए अच्छा रहेगा। आपको फ्रेंड्स और सोशल नेटवर्क से भी अच्छा सपोर्ट मिलेगा। चंद्रमा की सॉफ्ट वाइब्स और केतु की स्पिरिचुअल एनर्जी आपको नेगेटिव सोच से दूर रखेगी और लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करने में हेल्प करेगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए ये युति आठवें भाव को प्रभावित करेगी, जो ट्रांसफॉर्मेशन, रिसर्च और हिडन चीजों से जुड़ा होता है। ये समय आपके लिए अंदरूनी बदलाव और स्पिरिचुअल ग्रोथ का हो सकता है। अगर आप किसी रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन या एस्ट्रोलॉजी-साइकॉलॉजी जैसी डीप स्टडी में हैं, तो आपको गहराई से समझ पाने की पावर मिलेगी। फाइनेंशियल मामलों में रिस्क अवॉइड करना बेहतर रहेगा, लेकिन अचानक से कुछ फायदे भी हो सकते हैं। चंद्रमा और केतु की एनर्जी आपको इमोशनली हील और इंट्यूशन को शार्प करने में मदद करेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 3 मई से पैसा ही पैसा कमाएंगे इन 4 राशियों के लोग, कर्क में बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग!

First published on: May 01, 2025 10:55 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola