Chandra Guru Yuti: परशुराम जयंती पर गुरु-चंद्र की बनेगी युति, चांदी की तरह चमकेगी 5 राशियों की किस्मत!

Chandra Guru Yuti: 29 अप्रैल को परशुराम जयंती है। इसी दिन गुरु ग्रह और चंद्र ग्रह की युति भी बन रही है जो 5 राशियों के लिए लाभकारी रहेगी। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत 5 राशियां कौन सी हैं?

Guru Moon will be in conjunction on Parashuram Jayanti the luck of 5 zodiac signs will shine like silver

परशुराम जयंती पर गुरु-चंद्र की बनेगी युति

Chandra Guru Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दो ग्रह एक राशि में विराजमान होते हैं तो दोनों मिलकर युति का निर्माण करते हैं। चंद्र और गुरु ग्रह की युति होने पर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। वृषभ राशि में रहकर चंद्र और गुरु द्वारा गजकेसरी योग का निर्माण किया जाएगा जो भाग्यशाली और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। वर्तमान में गुरु बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में विराजमान हैं और इस राशि में 29 अप्रैल को चंद्र गोचर करेंगे।

विज्ञापन

29 अप्रैल, मंगलवार को परशुराम जयंती है और इस दिन चंद्र के राशि परिवर्तन से गुरु के साथ युति बन रही है। साथ ही गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 2 बजकर 53 मिनट पर वृषभ राशि में चंद्र गोचर करेंगे। ऐसे में किन 5 राशियों की जिंदगी में बदलाव होने वाला है, आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरु और चंद्र इसी राशि में रहकर युति बनाएंगे जो कई तरह से शुभ योग के साथ रहेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। मन में उत्साह रहेगा। जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र और गुरु की युति फलदायक रहेगी। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सभी सुख-सुविधाओं का आप आनंद उठा सकेंगे। लग्जरी लाइफ जी सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा और तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। आय वृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। काफी समय से जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं उन समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। मन में एक उत्साह रहेगा जो तरक्की दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाई जा रही नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ राशि

गजकेसरी राजयोग का निर्माण कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। गुरु-चंद्र की युति से जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। रुका धन मिल सकेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश करने पर मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए चंद्र और गुरु की युति बहुत शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ हो सकता है। आपसी मतभेद दूर होंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। कामयाबी हासिल करने के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। वृषभ राशि में विराजमान रहकर चंद्र और गुरु मीन राशि के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ