Chandra Grahan: ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक कहा गया है। चन्द्रमा की अनुकूलता से व्यक्ति शांत स्वभाव और क्रिएटिव बनता है। परन्तु यदि यह प्रतिकूल हो जाए तो व्यक्ति सदैव मानसिक रूप से अशांत रहता है। यही कारण है कि जन्मकुंडली देखते समय ज्योतिषी चन्द्रमा को अत्यधिक महत्व देते हैं।
पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के दिन 5 मई 2023, शुक्रवार को होगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.34 बजे होगा। यह ग्रहण एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस ग्रहण का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। जानिए सभी राशियों के लिए यह चंद्र ग्रहण कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम
चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर होगा ऐसा असर (Chandra Grahan)
मेष राशि
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें वरन सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। जीवन को बदलने की इच्छा प्रबल होगी जिसके चलते कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
वृषभ राशि
मानसिक रूप से अस्थिरता बनी रहेगी। न चाहते हुए भी अनावश्यक चिंता करेंगे। बेहतर होगा कि आप परिवार के साथ कुछ समय बिताएं और अपने मूड़ को अच्छा बनाए रखें।
मिथुन राशि
आप अब तक जिन भावनात्मक मुद्दों से जूझ रहे थे, वे सुलझने लगेंगे। वाद-विवाद होने पर दूसरों के साथ रिश्ता तोड़ने की बजाय साथ बैठकर बातें करें। समस्याएं दूर हो जाएंगी।
कर्क राशि
आप मानसिक रूप से उद्देलित रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। भगवान शिव की आराधना करें और खुद को रचनात्मक कार्यों में बिजी रखें।
सिंह राशि
इस राशि के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। आने वाले समय में उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। फिलहाल किसी नए प्रोजेक्ट से न जुड़ें।
कन्या राशि
यदि आप अपना अहंकार त्याग दें और दूसरों का साथ लें तो बहुत आगे जा सकते हैं। बड़े टारगेट के चलते खुद के लिए समय भी नहीं निकाल पाएंगे जो स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनेगा।
यह भी पढ़ें: भूल कर भी न पहनें रुद्राक्ष की माला और लॉकेट, बर्बाद हो जाएंगे
तुला राशि
दूसरों के साथ संबंध बनाए रखें, अनावश्यक विवादों में न उलझें। दूसरों के लिए अपनी लाइफ को बर्बाद न करें वरन खुद के लिए भी समय निकालें।
वृश्चिक राशि
आप अपने पार्टनर को लेकर मुखर हो उठेंगे। उन्हें कोई बड़ा सरप्राइज भी दे सकते हैं। ग्रहण के प्रभाव से मानसिक चिंता बनी रहेगी हालांकि भविष्य सुखद ही रहेगा।
धनु राशि
जोखिम लेने की इच्छा बलवती होगी, जिसके कारण आप गलत निर्णय भी ले सकते हैं। खुद को शांत रखें और भविष्य का विचार करते हुए ही अपनी प्लानिंग बनाएं।
मकर राशि
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आपके अतीत के काले पन्ने सामने आ सकते हैं। अनावश्यक विवादों में उलझने के बजाय चुपचाप अपने कर्मों के लिए माफी मांगना उत्तम रहेगा।
मीन राशि
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कॅरियर में भी तरक्की होगी, किसी के साथ मिलकर कुछ नया शुरू कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा संभव है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines