Chandra Grahan 2023 Date, Time, Sutak Kaal: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। दृक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा 28 अक्टूबर, शनिवार को पड़ रही है। इसके साथ ही इस दिन शरद पूर्णिमा का भी खास संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, पूर्णिमा पर पड़ रहे चंद्रग्रहण के कारण दोपहर को ही सभी मंदिरों में सूतककाल के चलते मंदिर के पट बंद हो जाएंगे और रात में हर मंदिर के पट बंद रहने पर भक्तों को शरद पूर्णिमा के दिव्य दर्शन नहीं हो पाएंगे। आइए ज्योतिषीय गणना के आधार पर जानते हैं कि चंद्रग्रहण की सही तिथि और सूतक काल क्या है?
28 अक्टूबर को लगेगा चंद्रग्रहण
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण आश्विन मास की पूर्णिमा यानी 28 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 1 बजकर 06 मिनट से होगी। जबकि इस चंद्रग्रहण की समाप्ति रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। बता दें कि चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटा पहले शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 4 नवंबर के बाद का समय 5 राशियों के लिए वरदान! होगा जॉब में प्रमोशन और कारोबार में अकूत धन लाभ
चद्रग्रहण 2023 का सूतक कब से कब तक है?
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्रग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा। जबकि चंद्रग्रहण के सूतक देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
शरद पूर्णिमा 2023 कब है?
दृक पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर, शनिवार को है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 52 मिनट से होगी। जबकि पूर्णिमा तिथि का समापन 29 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, चंद्रग्रहण के दिन ही शरद पूर्णिमा का संयोग बनेगा।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के चौथे दिन से शुरू हो जाएंगे तुला समेत 5 राशियों के राजसी सुख वाले दिन! एक महीने की अवधि साबित होगी वरदान
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines