हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Grahan 2026: सावधान! चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों पर पड़ सकता है भारी, जान लें बचाव के उपाय

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लगेगा और इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर हो जाएगा. यह ग्रहण कई राशियों के जीवन पर भारी पड़ सकता है इन राशियों को सावधान रहना होगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Chandra Grahan 2026: होली पर 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार को चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 48 मिनट के बीच लगेगा. इस ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और होली खेलना वर्जित होगा. ग्रहण का समय शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं होगा. होली पर लग रहा ग्रहण राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. इस चंद्र ग्रहण से चार राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. यह चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए अशुभ होगा और इन राशियों को क्या उपाय करने चाहिए चलिए इसके बारे में जानते हैं.

चंद्र ग्रहण से इन राशियों को होगा खतरा

यह चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है. इन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. चलिए इन्हें किन बातों से सावधान रहना होगा इसके बारे में जानते हैं.

मेष राशि – मेष राशि के लोगों को किसी विवाद और बहस से बचना होगा. मेष राशि के जातकों को मान-सम्मान से जुड़े मामलों में सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा. आप बिना सोचे-समझें निवेश करते हैं तो इसके कारण नुकसान हो सकता है.

सिंह राशि – सिंह राशि वालों की सेहत प्रभावित हो सकती है. सिंह राशि वालों को ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है.

विज्ञापन

धनु राशि – चंद्र ग्रहण के प्रभाव से धनु राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है. आपको बहस और विवाद से बचना होगा. धैर्य रखें और सकारात्मक सोच रखें.

ग्रहण के दौरान करें खास उपाय

ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इन राशियों के लोग ॐ सोमाय नमः मंत्र का जाप करें. चंद्रमा के इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा. इस मंत्र का 108 बार जाप करें. आप दूध, चावल या मिश्री का दान आदि सफेद चीजों का दान करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola