हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandra Grahan 2026: अगस्त में लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण, कर्क, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में लगने वाला है. अगस्त महीने में लग रहे ग्रहण का कई राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिल सकता है. चंद्र ग्रहण से किन राशियों पर क्या असर होगा आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Chandra Grahan 2026: ग्रहण का असर राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. इस साल दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं. एक सूर्य और चंद्र ग्रहण लग चुका है. अब अगस्त में एक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगा था. अब दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगने वाला है. यह दूसरा चंद्र ग्रहण सावन महीने की पूर्णिमा को 28 अगस्त के दिन लग रहा है. यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक लगने वाला है. भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा. हालांकि, इसका असर कुछ राशियों पर पड़ सकता है. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा का ग्रहण लगना कर्क राशि वालों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. कर्क राशि वालों को इसके कारण भय और बैचेनी का सामना करना पड़ सकता है. चंद्र ग्रह का संबंध माता से माना जाता है. आपको माता के सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 21 जून को वृषभ राशि में बनेगा रुचक राजयोग, सिंह समेत इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण लगना जीवन को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण आपको परिवार में विवाद का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है. व्यापारियों को नुकसान हो सकता है.

वृश्चिक राशि

चंद्र ग्रहण का लगना वृश्चिक राशि के लोगों की मुश्किले बढ़ा सकता है. आपको इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. परिवार में कलह हो सकती है. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें वरना नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Budh Gochar Rashifal: बुध नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, करियर-कारोबार में होगा लाभ

कुंभ राशि

कुंभ राशि को चंद्र ग्रहण से नुकसान हो सकता है. आपको मानसिक तनाव, भ्रम और सेहत संबंधी समस्या हो सकती है. धन हानि के कारण आप परेशान हो सकते हैं. तनाव और भ्रम के कारण आपको नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों को चंद्र ग्रहण के कारण धन के मामले में परेशान होना पड़ सकता है. आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. इसके कारण थकान और धनहानि हो सकती है.

ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: नौकरी-कारोबार में नहीं मिल रही सफलता, तो आजमाएं फेंगशुई के ये खास टिप्स

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola